श्रद्धा कपूर कर चुकीं कॉफी शॉप में काम, जाकिर खान के शो पर किया रिवील, पहली सैलरी भी बताई

Shraddha Kapoor On Zakir Khan Show: कॉमेडियन जाकिर खान के शो ‘आपका अपना जाकिर’ पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 का प्रमोशन करने पहुंचे जहां एक्ट्रेस ने अपनी पहली जॉब के बारे में बात की।

Shraddha Kapoor And Rajkumar Rao On Zakir Khan Show.

Shraddha Kapoor And Rajkumar Rao On Zakir Khan Show.

Shraddha Kapoor On Zakir Khan Show: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में दोनों स्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच श्रद्धा और राजकुमार दोनों स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान के नए टीवी शो ‘आपका अपना जाकिर’ के दूसरे एपिसोड में पहुंचे, जहां उन्होंने खूब सारी बातें और दिलचस्प खुलासे किए। इस दौरान एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी पहली सैलरी को लेकर भी बात की। साथ ही अपनी पहली जॉब के बारे में बताया।

श्रद्धा ने की पहली सैलरी पर बात

जाकिर खान ने बातचीत के दौरान श्रद्धा कपूर से उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछा। उन्होंने एक्ट्रेस से सवाल किया, ‘यह मेरा पहला टीवी शो है। हर किसी के पास अपनी पहली कमाई को लेकर कई सारी यादें होती हैं। क्या आप हमें अपनी पहली सैलरी के बारे में बता सकती हैं? आपने कैसे कमाई की और इसे कैसे खर्च किया था?’ इस पर श्रद्धा कपूर ने बताया कि एक्ट्रेस बनने से पहले वो कॉफी शॉप पर काम करती थीं।

कॉफी शॉप पर कर चुकीं काम  

श्रद्धा कपूर ने बताया कि ‘मैंने अमेरिका में एक कॉफी शॉप पर काम किया था। उस वक्त मैंने 40 डॉलर (3,358 रुपये) कमाए थे।’ उन्होंने आगे कहा कि उनके पेरेंट्स ने उन्हें बड़े ही प्यार से पढ़ने के लिए अमेरिका भेजा था। उन्हें लगता था कि कहीं बच्ची बिगड़ न जाए इसलिए उसे पॉकेट मनी देते रहेंगे लेकिन उसे लिमिट में रखेंगे।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनके पिता शक्ति कपूर ने कहा था कि वो उन्हें उतनी ही पॉकेट मनी देंगे जितनी उन्हें जरूरत हो। फिजूलखर्ची के लिए पैसे नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने श्रद्धा से कहा कि अगर उन्हें ज्यादा पैसों की जरूरत हो तो वो अमेरिका में खुद कमा लें। एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने अमेरिका में एक कॉफी शॉप के लिए अप्लाई किया था। थैंक गॉड मुझे नौकरी मिल गई और तब मैंने 40 डॉलर कमाए जो मेरी पहली कमाई थी। उसे मैंने खाने में खर्च कर दिया था।

स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग शुरू

गौरतलब है कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर खाने की काफी शौकीन रही हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद कई बार किया है। एक्ट्रेस यह भी बता चुकी हैं कि उन्हें मिठाई में जलेबी सबसे ज्यादा पसंद है। बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ