---विज्ञापन---

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ के बीच कांटे की टक्कर, जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दो बड़ी फिल्में इन दिनों थिएटर में जमकर गदर मचा रही हैं, दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रही है. हालांकि, आज हम आपको दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

---विज्ञापन---

साउथ सिनेमा की दो बड़ी फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में खूब देखी जा रही है. दोनों फिल्मों कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड बना रही है. दरअसल, तमिल सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, तो वहीं मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को थिएटर में रिलीज की गई है. बता दें कि फिल्म मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे. ‘दृश्यम फ्रेंचाइजी’ की ये 3 किस्त है, जो 21 मई को रिलीज की गई है. ‘दृश्यम पार्ट 1’ साल 2013 में रिलीज किया गया था. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: Asur से भी ज्यादा सस्पेंस लेकर बैठी हैं JioHotstar की ये 5 सीरीज, क्लाइमेक्स देख उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---

‘करुप्पू’ ने 16वें दिन कितने का किया कलेक्शन छापे?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी में सूर्या और तृषा कृष्णन ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म ‘करुप्पू’ को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला है. सैकनिल्क के अनुसार सूर्या की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ‘करुप्पू’ ने पहले हफ्ते में 113. 85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो वहीं मूवी ने दूसरे हफ्ते 54.30 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं और मूवी ने 16वें दिन खबर लिखे जाने तक 3.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. सूर्या की मूवी ‘करुप्पू’ ने अब तक 174.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. बता दें कि मूवी ने तमिल भाषा में 148.58 करोड़ रुपये, तो वहीं तेलुगु भाषा में 26.36 करोड़ रुपये छापे हैं.

यह भी पढ़ें: Crime और Mystery का खतरनाक कॉम्बो हैं ZEE5 की ये 5 सीरीज, कहानी देख सीट छोड़ना होगा मुश्किल

---विज्ञापन---

‘दृश्यम 3’ ने 10वें दिन कितने का किया कारोबार ?

वहीं मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फिल्म ‘दृश्यम 3’ का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज किया गया था. यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जो दर्शकों को अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होती है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘दृश्यम 3’ पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये छापे थे. ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं और मूवी अब भी जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने 10वें दिन खबर लिखे जाने तक 3.66 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने अब तक 89.91 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है.

First published on: May 30, 2026 10:49 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola