हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM Modi से भी आगे निकलीं Shraddha Kapoor, Priyanka Chopra को जल्द पछाड़ सकती हैं Stree 2 एक्ट्रेस

Shraddha Kapoor Success: श्रद्धा कपूर को ‘स्त्री 2’ रिलीज होने क बड़ा फायदा मिला है। एक्ट्रेस ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक खास चीज में पीछे छोड़ दिया है और वो क्या है चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Success

Shraddha Kapoor Success: ‘स्त्री 2’ (Stree 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। फिल्म की सक्सेस अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तो दिख ही रही है, साथ ही श्रद्धा कपूर की पर्सनल लाइफ में भी नजर आ रही है। अब एक्ट्रेस ने एक नई कामयाबी हासिल कर ली है। श्रद्धा कपूर ने अब एक चीज में देश के प्रधानमंत्री तक को पीछे छोड़ दिया है। अब वो क्या चीज है जिसमें श्रद्धा कपूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आगे निकल गए हैं चलिए जानते हैं।

कितने हैं श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स?

बता दें, अब श्रद्धा कपूर को सोशल मीडिया पर फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अब लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब श्रद्धा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को पछाड़ दिया है। बता दें, श्रद्धा कपूर ने हाल ही में 91.4 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए हैं। यानी अब श्रद्धा के सोशल मीडिया पर 9 करोड़ 14 लाख कम्पलीट हो गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रह गए श्रद्धा से पीछे

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर नजर डाले तो उन्हें इंस्टाग्राम पर 91.3 मिलियन यानी 9 करोड़ 13 लाख लोग फॉलो कर रहे हैं। यानी देश में श्रद्धा कपूर के चाहने वाले प्रधानमंत्री से ज्यादा हैं। इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर देसी गर्ल को भी सोशल मीडिया पर कड़ी टक्कर दे रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में से इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स रखने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हैं। वो इंडिया की वो फीमेल एक्टर हैं जिनकी इंस्टाग्राम पर सबसे तगड़ी फॉलोअर्स लिस्ट है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 का कंटेस्टेंट करने वाला है शादी? सोशल मीडिया से मिली अफवाहों को हवा

प्रियंका को पछाड़ देंगी श्रद्धा?

प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 91.8 मिलियन यानी 9 करोड़ 18 लाख फॉलो कर रहे हैं। लेकिन अब लगता है श्रद्धा जल्द ही प्रियंका चोपड़ा को भी बीट कर सकती हैं। अब दोनों के बीच बेहद कम फासला बचा है। श्रद्धा अब प्रियंका चोपड़ा से बस 4 लाख फॉलोअर्स से पीछे हैं। जिस तरह से श्रद्धा का क्रेज बढ़ रहा है हो सकता है वो प्रियंका को पीछे कर इंडिया की इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस बन जाएं। अब फैंस भी बस उसी मोमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola