Shikhar Dhawan: इस वक्त बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चर्चा में बने हुए हैं। शिखर ने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में छाए हुए हैं। क्रिकेटर ने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट क्या की कि शिखर को लेकर चर्चा होने लगी कि अब वो फिल्मों में अपना हाथ आजमाएंगे? ऐसी चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि सोशल मीडिया पर अक्सर शिखर की रील्स वायरल होती रहती हैं।
किस क्षेत्र में अपनी आगे की शुरुआत करेंगे धवन?
शिखर धवन ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अपने इस फैसले पर बात की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनका अगला कदम क्या होगा? इस बारे में बात करते हुए शिखर ने कहा कि ये मुश्किल नहीं लेकिन इमोशनल जरूर है। उन्होंने कहा कि वो प्यार की भावना जैसा फील कर रहे हैं। इस इंटरव्यू में जब शिखर से पूछा गया कि अब वो किस क्षेत्र में अपनी आगे की शुरुआत करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि मैं पहले से ही 20 रुपये कमा रहा हूं, तो फिर मैं क्यों ऐसा करूंगा, जिससे 15 रुपये की कमाई होगी। शिखर का कहना है कि वो कुछ नया और बड़ा करना चाहते हैं।
अपनी बायोपिक में काम करना चाहते हैं धवन
इसी इंटरव्यू में जब उनसे उनकी बायोपिक को लेकर पूछा गया कि अगर उनकी बायोपिक बनी तो क्या वो अपना किरदार निभाएंगे या किस एक्टर को इस रोल में देखना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि अगर मैं फिल्म में कुछ जोड़ पाया, तो जरूर एक्टिंग करना पसंद करूंगा।
अक्षय कुमार या रणवीर सिंह को अपनी फिल्म में देखना चाहते हैं क्रिकेटर
हालांकि अगर मेरी बायोपिक में कोई और एक्टर होता है, तो उसमें अक्षय कुमार या रणवीर सिंह को देखना वो पसंद करेंगे। गौरतलब है कि जैसे ही टीम इंडिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया, तो फैंस भी मायूस हो गए। बता दें कि धवन ने जिस वीडियो को शेयर करते हुए अपने संन्यास का ऐलान किया है, उसमें वो थोड़े इमोशनल भी नजर आए। यूजर्स ने भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए।
सभी ने दी बधाई
जैसे ही शिखर धवन ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया, तो क्रिकेटर को बीसीसीआई, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और टीम के अन्य साथियों की ओर से शुभकामनाएं भी दी गईं। सोशल मीडिया पर सभी ने पोस्ट के जरिए शिखर धवन को चैंपियन खिलाड़ी बताया। साथ ही सभी ने उन्हें आगे की लाइफ के लिए बधाई दी। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि शिखर धवन किस दिशा में अपनी नई शुरुआत करेंगे?
यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस पायल मुखर्जी कौन? जो हमले के बाद आईं लाइव, रो-रोकर सुनाई घटना की आपबीती
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines