Shehzada Dhami Shares his Story to Salman Khan: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का आगाज हो चुका है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। इसी बीच शो में हिस्सा लेने वाले तीसरे कंटेस्टेंट शहजादा धामी ने सलमान खान के सामने अपनी साइड की स्टोरी रखी है। किस तरह से शहजादा को चलते शो से बाहर निकाला गया। शहजादा ने सलमान के सामने शेयर किया। चलिए आपको बताते हैं शहजादा ने क्या कुछ कहा।
शहजादा धामी ने सलमान को बताई कहानी
टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड एक्टर के तौर पर काम करके अपनी पहचान बनाने वाले शहजादा धामी को रातों-रात शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिसके बाद शहजादा अब सीधे बिग बॉस में नजर आ रहे हैं।
शहजादा धामी ने सलमान को बताया कि मैंने भी शो के लिए पूरी मेहनत की। एक दिन अचानक मुझे छुट्टी दे दी गई। फिर मुझे वहां बुलाकर सभी के सामने बेइज्जत किया गया। सलमान खान को शहजादा धामी ने बताया कि मुझे सारी क्रू के सामने बहुत सुनाया गया।
इस पर सलमान खान ने कहा कि आप ने भी तो कुछ किया होगा, तभी आपके साथ इस तरह का बर्ताव किया होगा। इसके बाद शहजादा ने कहा कि एक सीन को लेकर डायरेक्टर ने मेरे ऊपर बहुत चिल्लाया।
उसके बाद शहजादा ने कहा कि मेकर्स की टीम में से कोई शराब पीकर मेरे पास आया और कहा कि तुमने इस तरह से कैसे बर्ताव किया। शहजादा धामी ने सलमान के सामने शो के मेकर्स के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की।
सलमान ने शहजादा को दिया जवाब
शहजादा धामी के इन आरोपों को लेकर सलमान खान ने कहा कि हो सकता है कि आपने भी कुछ ऐसी चीजें की हो जिससे उनका ऐसा बर्ताव देखने को मिला। सलमान के अलावा शहजादा के साथ एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा ने भी कहा कि उन्होंने भी उसी प्रोडक्शन कंपनी के साथ काम किया है। उनका बर्ताव ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। कभी-कभी हमें भी अपनी गलती मान लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: पहले ही दिन दिखी Chahat Pandey और Avinash Mishra में कोल्ड वॉर, साथ में कर चुके हैं काम
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines