Shehnaaz Gill: पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार शहनाज ने अपने फैंस के साथ कुछ ऐसा शेयर किया है, जिससे कोई भी हैरान रह जाए। गौरतलब है कि शहनाज इस वक्त अमेरिका के टूर पर हैं। इस दौरान एक होटल के कमरे में उन्हें ‘नेगेटिव एनर्जी’ का एहसास हुआ।
व्लॉग वीडियो में बताया सच
शहनाज ने हाल ही में अपना लेटेस्ट व्लॉग वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शहनाज बताती हैं कि जब वो मियामी में रहने के लिए गई थीं, तो इस दौरान उन्हें अपने कमरे में ‘भूत का एहसास’ यानी ‘नेगेटिव एनर्जी’ जैसा फील हुआ। इस वीडियो शहनाज अपने भाई शहबाज और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मियामी की सड़कों पर घूमती नजर आईं। व्लॉग में उन्हें एक मेकअप स्टोर पर जाते और गाजर के जूस पीते हुए देखा जा सकता है।
हमारे रूम में कुछ नेगेटिव एनर्जी थी- शहनाज
हालांकि इस वीडियो में आगे शहनाज ‘नेगेटिव एनर्जी’ के बात करते हुए कहती हैं कि सच में हमारे रूम में कुछ नेगेटिव एनर्जी थी। इसके बाद उनके साथ मौजूद उनकी फैमिली मेंबर बताती हैं कि हम अपने कमरे में लेटे हुए थे और तभी कुछ आवाज आई। मैं उठी और मैंने बोला मम्मा और फिर शहनाज भी उठी। फिर शहनाज कहती हैं कि हमारे रूम में ही कुछ नेगेटिव एनर्जी थी।
शहबाज तो कमरे के अंदर ही नहीं आया
इसके बाद शहनाज अपने भाई की ओर इशारा करती हैं कि ये थी वो नेगेटिव एनर्जी। हालांकि फिर वो कहती हैं कि नहीं नहीं ये मजाक था। हमारे कमरे में सच में नेगेटिव एनर्जी थी। फिर शहनाज कहती हैं कि जब हमने शहबाज को बताया तो वो कमरे के अंदर ही नहीं आया। शहनाज के इस वीडियो पर अब यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस का ये व्लॉग वीडियो यही खत्म नहीं होता। गौरतलब है कि शहनाज ने ग्लैमर की दुनिया में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। हालांकि अब वो एक बड़ा नाम बन चुकी हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। लोगों का उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती है।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस की सोते हुए गई जान, सिनेमा जगत में फिर छाए शोक के बादल
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
4 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
7 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
7 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
9 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
9 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
12 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines