---विज्ञापन---

मशहूर एक्ट्रेस की सोते हुए गई जान, सिनेमा जगत में फिर छाए शोक के बादल

Janet Andrewartha Passes Away: सिनेमा जगत से फिर दुखद खबर आ रही है। जी हां, फिल्म इंडस्ट्री को फिर से बड़ा झटका लगा है। एक और मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस के निधन से हर कोई बेहद दुखी है और उन्हें दुआ दे रहा है।

---विज्ञापन---

Janet Andrewartha Passes Away: हाल ही में सिनेमा जगत में शोक के बादल तब छाए थे जब बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार के निधन की खबर आई थी। इस बीच अब फिर से फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां, फेमस ऑस्ट्रेलियन टीवी शो ‘नेबर्स’ फेम एक्ट्रेस जेनेट एंड्रयूअर्था का निधन हो गया है। अभिनेत्री के यूं अचानक चले जाने से मनोरंजन जगत में फिर से मातम पसर गया है। हर कोई एक्ट्रेस के लिए दुआ कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

नेबर्स ने दी जानकारी 

बता दें कि जेनेट एंड्रयूअर्था के निधन की खबर नेबर्स ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसमें लिखा गया कि नेबर्स में सभी जेनेट एंड्रयूआर्था के निधन से बहुत दुखी हैं। रामसे स्ट्रीट की लिन स्कली की भूमिका के लिए दर्शकों की पसंदीदा एक्ट्रेस जेनेट को हमेशा याद रखा जाएगा। इस वक्त जेनेट की फैमिली और चाहने वालों को हमारी संवेदनाएं। सोशल मीडिया पर सभी जेनेट के लिए दुआ कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

72 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया

गौरतलब है कि फेमस एक्ट्रेस जेनेट एंड्रयूअर्था ने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि जेनेट एंड्रयूअर्था का निधन शुक्रवार को हुआ था। जेनेट रात में सोई थीं और सोते हुए ही उनकी जान चली गई। जेनेट के निधन के दौरान उनकी दोनों बेटियां एलोइस और सारा उनके पास थीं।

बतौर टीचर करती थीं काम

जेनेट एंड्रयूअर्था की बात करें तो उनका जन्म मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। अपने करियर की शुरुआत में एंड्रयूआर्था ने अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। जी हां, एक्ट्रेस बनने से पहले एंड्रयूअर्था एक म्यूजिक टीचर के रूप में काम करती थीं। जब एंड्रयूअर्था एक हाई स्कूल में काम करती थी, तो उनकी प्रिंसिपल ने एंड्रयूआर्था से कहा कि वो 10वीं कक्षाओं के साथ साल के अंत में स्टेज पर परफॉर्म करें।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कमाल की अदाकारा थीं जेनेट एंड्रयूअर्था 

एंड्रयूअर्था थिएटर के बारे में कुछ नहीं जानती थी और उन्हें प्रोडक्शन में सहायता के लिए अध्ययन करने के लिए कहा गया। हालांकि ये सब पूरा करने के कुछ टाइम बाद ही एंड्रयूअर्था ने टीचिंग छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने मेलबर्न में नेशनल थिएटर में तीन साल के ड्रामा स्कूल कोर्स में भाग लिया। एंड्रयूआर्था ने 1979 में राष्ट्रीय रंगमंच से ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग का रुख किया और कमाल की अदाकारा बनकर दुनिया के सामने आईं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: मीडिया के आते ही घर में होगा बवाल! तीखे सवाल सुन सातवें आसमान पर पहुंचा Naezy का पारा

---विज्ञापन---

First published on: Jul 28, 2024 03:34 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola