अपनी इस फिल्म को बेहद पसंद करते हैं Shahrukh Khan, पोस्ट कर बोले- मैं इसे देखता हूं...

Shahrukh Khan on 30 Years Of Kabhi Haan Kabhi Naa: अपनी इस फिल्म को बेहद पसंद करते हैं शाहरुख खान। एक्टर ने पोस्ट कर लिखी दिल की बात। साथ ही बताया कि इस फिल्म से उन्हें बेहद लगाव भी है।

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan, image credit- Instagram

विज्ञापन

Shahrukh Khan on 30 Years Of Kabhi Haan Kabhi Naa: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते है। हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही बादशाह ने इस फिल्म को लेकर अपने दिल की बात भी शेयर की। आइए जानते हैं कि शाहरुख खान ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?

‘कभी हां कभी ना’ के 30 साल पूरे

दरअसल, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के 30 साल पूरे होने पर इसका जश्न मनाया। पोस्ट करते हुए इसमें लिखा गया कि भले ही 30 साल बीत गए हो, लेकिन आज भी फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ को दर्शक बेहद पसंद करते हैं और आज भी इसे याद किया जाता है। हालांकि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इस फिल्म को हम कब देख रहे हैं। अक्सर इस फिल्म को देखना बेहद पसंद किया जाता है।#30YearsOfKabhiHaanKabhiNaa, साथ ही फिल्म का एक वीडियो भी शेयर किया गया है।

विज्ञापन

शाहरुख खान ने लिखा खास पोस्ट

इस पोस्ट के जवाब में शाहरुख खान ने भी पोस्ट किया और लिखा कि मुझे ऐसा लगता है कि ये फिल्म मेरे द्वारा की गई सबसे प्यारी फिल्म है। इस फिल्म में प्यार और सुख दोनों है। मैं इसे देखता हूं और जितने भी लोग इस फिल्म में थे, सबको याद करता हूं। इस फिल्म से मैं अपने दोस्त और शिक्षक कुंदन शाह को बहुत ज्यादा याद करता हूं। शाहरुख ने आगे लिखा कि इसी के साथ फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को थैंक्स और सभी को ढेर सारा प्यार।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

विज्ञापन

‘कभी हां कभी ना’ की स्टारकास्ट

बता दें कि शाहरुख खान की इस फिल्मों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। लोगों में आज भी इस फिल्म का उतना ही क्रेज बना हुआ है, जितना पहले था। बताते चलें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नसीरुद्दीन शाह, दीपक तिजोरी, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, सतीश शाह, आशुतोष गोवारिकर और जूही चावला सहित कई अन्य कलाकार शामिल थे, जिन्होंने बेहद शानदार काम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

विज्ञापन

बीते साल शाहरुख खान ने दी तीन हिट फिल्में

वहीं, अगर शाहरुख खान की बात करें तो किंग खान ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। शाहरुख ने पिछले साल तीन हिट फिल्में दी है। साल 2023 की शुरुआत में फिल्म पठान, फिर जवान और फिर डंकी ने टिकट खिड़की पर जमकर नोट छापे। किंग खान ने बीते साल कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फैंस को भी शाहरुख की तीनों ही फिल्में बेहद पसंद आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ