मशहूर एक्टर ने 49 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया, Kenneth Mitchell के निधन से मायूस हुई इंडस्ट्री

Kenneth Mitchell Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से फिर दुखद खबर है। मशहूर फिल्म एक्टर का महज 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर के निधन की जानकारी उनकी फैमिली ने सोशल मीडिया पर दी है।

Captain Marvel Jericho Actor passes away

Captain Marvel Jericho Actor passes away, image credit- News24

Kenneth Mitchell Passes Away: ऐसा लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री पर से दुखों का साया नहीं हटेगा। आए दिन किसी ना किसी बड़े सितारे के निधन की खबर से सिनेमाजगत में मातम पसर जाता है। फिल्म इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर आई है। स्टार ट्रेक: डिस्कवरी, कैप्टन मार्वल और जेरिको के मशहूर अभिनेता केनेथ मिशेल का निधन हो गया है। केनेथ मिशेल के यूं अचानक चले जाने से ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि फैंस को भी झटका लगा है। हर कोई केनेथ मिशेल के लिए प्रार्थना कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है।

विज्ञापन

केनेथ मिशेल की फैमिली ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

केनेथ मिशेल के निधन की खबर उनके परिवार ने दी है। एक्टर की फैमिली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मिशेल के निधन के बारे में बताया है। एक्टर के परिवार की तरफ से किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि KENNETH A. MITCHELL, 25.11.1974 ~ 24.02.2024, परिवार ने लिखा कि बेहद भारी मन के साथ हम आपको बता रहे हैं कि हमारे प्यारे पिता, पति, चाचा, बेटे और प्रिय मित्र केनेथ अलेक्जेंडर मिशेल अब इस दुनिया में नहीं रहे।

विज्ञापन

एएलएस की वजह से हुआ मिशेल का निधन

मिशेल के निधन पर उनकी फैमिली ने बेहद लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। बता दें कि एएलएस की वजह से केनेथ मिशेल का निधन हुआ है। परिवार की मानें तो बताया जा रहा है कि केनेथ मिशेल को साल 2018 में एएलएस के बारे में पता चल गया था। हालांकि अब बेहद कम उम्र में इस बीमारी ने एक्टर की जान ले ली है और वो हमारे बीच नहीं रहे। बता दें कि साल 2020 में मिशेल ने एएलएस के बारे में दुनिया को बताया भी था।

विज्ञापन

स्टार ट्रेक: डिस्कवरी, कैप्टन मार्वल और जेरिको से जीता दर्शकों का दिल

केनेथ मिशेल ने फिल्म इंडस्ट्री में बेहद अहम योगदान दिया है। स्टार ट्रेक: डिस्कवरी, कैप्टन मार्वल और जेरिको से उन्हें खास पहचान मिली है। दर्शकों को वो  बेहद पसंद थे। भले ही आज केनेथ हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और हर किसी के दिल में मिशेल हमेशा रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ