---विज्ञापन---

1 घंटे 36 मिनट की वो हॉरर फिल्म, जिस पर 50 से ज्यादा देशों ने लगाया था बैन, क्या आपने देखी है 46 साल पुरानी ये डिस्टर्बिंग फिल्म?

Most Disturbing Horror Film: हॉरर फिल्मों की अगर बात करें और सबसे विवादित डरावनी फिल्म की चर्चा ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है. क्या आप जानते हैं उस फिल्म के बारे में जिस 50 देशों में बैन का सामना करना पड़ा था.

---विज्ञापन---

Most Disturbing Horror Film: हॉरर फिल्मों की अगर बात करें, तो पर्दे पर एक से बढ़कर एक डरावनी कहानी आ चुकी है. 70-80 का दशक एक ऐसा दौर था, जब पर्दे पर मेकर्स ने बहुत कुछ अलग पेस किया. मेकर्स चाहते थे कि दर्शकों को एक अलग ही अनुभव मिले और होता भी वही था. उस दौर की कई फिल्मों ने सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया है और वो आज भी पॉपुलर हैं, लेकिन साल 1980 में रिलीज हुई एक फिल्म ऐसी थी, जिसे 50 देशों ने बैन किया, लेकिन इसकी आज भी चर्चा होती है.

फिल्म ‘कैनिबल होलोकॉस्ट’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘कैनिबल होलोकॉस्ट’ है, जो बेहद डरावनी फिल्म है. इस फिल्म ने अपने कंटेंट से ज्यादा अपने प्रेजेंटेशन की वजह से दुनिया भर में बवाल काट दिया था. फिल्म को रियल दिखाने के लिए मेकर्स ने हद कर दी और उन्हें दुनियाभर में विरोध का सामना करना पड़ा था.

---विज्ञापन---

1980 में रिलीज हुई थी ये हॉरर फिल्म

फिल्म ‘कैनिबल होलोकॉस्ट’ की बात करें तो ये 7 फरवरी 1980 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन रुगेरो डिओडाटो ने किया था. फिल्म में रॉबर्ट केरमन, फ्रांसेस्का चियार्डी, पेरी पिर्कानेन, लुका बारबारेस्की और साल्वाटोरे बासिले जैसे कई कलाकार नजर आए थे, जिन्होंने कमाल का काम किया था.

एंथ्रोपोलॉजिस्ट की है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक एंथ्रोपोलॉजिस्ट की है, जो अमेजन के घने जंगलों में लापता हुए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म क्रू की तलाश करने पहुंचता है और वहां उसे कुछ रिकॉर्ड की गई फुटेज मिलती है. फिर जैसे-जैसे वो उन वीडियो को देखता है, उसके सामने कई चौंकाने वाले सच सामने आते हैं और कहानी डरावने मोड़ की ओर चली जाती है.

---विज्ञापन---

मानी जाती है कल्ट क्लासिक फिल्म

फिल्म रिलीज तो हो गई, लेकिन दुनियाभर में ये सबसे ज्यादा विवादित फिल्म बन गई. इतना ही नहीं बल्कि इसे 50 देशों में बैन का सामना करना पड़ा क्योंकि इसमें बेहद हिंसक सीन दिखाए गए थे. फिल्म को लेकर कई लोगों ने इसे असली समझ लिया था और इसकी बहुत आलोचना हुई थी, लेकिन बावजूद इसके ये आज एक कल्ट क्लासिक फिल्म मानी जाती है.

सबसे विवादित हॉरर फिल्म

वहीं, अगर इसके बजट और कलेक्शन की बात करें तो फिल्म को करीब 1 लाख डॉलर के बजट में बनाया गया था, जबकि इसकी कमाई लगभग 20 लाख डॉलर हुई थी. इस फिल्म को अलग-अलग देशों और प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम किया गया है, लेकिन इसे आज भी सबसे विवादित हॉरर फिल्मों में गिना जाता है. इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रेंट पर देखा जा सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ कब होगी रिलीज, वेब सीरीज वाली स्टारकास्ट लौटेगी या दिखेंगे नए चेहरे?

First published on: Jun 02, 2026 05:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola