Drishyam 3 BO Collection: 13वें दिन देर रात बढ़ी ‘दृश्यम 3’ की कमाई, जानें अब तक वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट?
Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?
Edited By : Himani sharma|Updated: Jun 3, 2026 06:34
Share :
---विज्ञापन---
Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं फैंस को भी मोहनलाल की ये फिल्म काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. 13वें दिन भी फिल्म की कमाई में देर रात उछाल देखने को मिला. मोहनलाल की फिल्म ने सिनेमाघरों में अभी तक अपनी धाक जमाई हुई है. चलिए जानते हैं मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने अब तक कितनी कमाई की है?
देर रात कितनी बढ़ी 'दृश्यम 3' की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'दृश्यम 3' ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.55 करोड़ की कमाई की. रात 9 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 1.09 करोड़ था. देर रात फिल्म की कमाई में 46 लाख रुपयों का उछाल देखने को मिला और फिल्म का कलेक्शन 1.55 करोड़ हो गया. इसकी ऑक्यूपेंसी 17.4% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो फिल्म के शोज 2,142 रहे. अपकमिंग वीकेंड में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.
वहीं 13 दिनों में फिल्म ने भारत में 100.45 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 116.55 करोड़ है. मोहनलाल की ये फिल्म विदेशों में अच्छी कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 227.30 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी मोहनलाल की फिल्म की स्टोरी की काफी तारीफ की जा रही है, ये ही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दनादन नोट छाप रही है.
मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. जब से मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर को जारी किया था, तभी से फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, कलाभवन शाजॉन, सिद्दीकी, मुरली गोपी और आशा सारथ लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है.
Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं फैंस को भी मोहनलाल की ये फिल्म काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. 13वें दिन भी फिल्म की कमाई में देर रात उछाल देखने को मिला. मोहनलाल की फिल्म ने सिनेमाघरों में अभी तक अपनी धाक जमाई हुई है. चलिए जानते हैं मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने अब तक कितनी कमाई की है?
देर रात कितनी बढ़ी ‘दृश्यम 3’ की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.55 करोड़ की कमाई की. रात 9 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 1.09 करोड़ था. देर रात फिल्म की कमाई में 46 लाख रुपयों का उछाल देखने को मिला और फिल्म का कलेक्शन 1.55 करोड़ हो गया. इसकी ऑक्यूपेंसी 17.4% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो फिल्म के शोज 2,142 रहे. अपकमिंग वीकेंड में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.
वहीं 13 दिनों में फिल्म ने भारत में 100.45 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 116.55 करोड़ है. मोहनलाल की ये फिल्म विदेशों में अच्छी कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 227.30 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी मोहनलाल की फिल्म की स्टोरी की काफी तारीफ की जा रही है, ये ही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दनादन नोट छाप रही है.
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. जब से मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर को जारी किया था, तभी से फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, कलाभवन शाजॉन, सिद्दीकी, मुरली गोपी और आशा सारथ लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है.