हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थिएटर में Jawan तो यूट्यूब पर Gadar मचा रही इस सुपरस्टार की फिल्म, बना दिया ये नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
Jawan and Srimanthudu

Jawan and Srimanthudu: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया और फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ ने तूफान ला दिया है।

सिनेमाघरों में ‘जवान’ तो यूट्यूब पर महेश बाबू की फिल्म ने तहलका मचा रखा है। महेश बाबू की इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। चलिए जान लेते हैं कि क्या है वो रिकॉर्ड…

यह भी पढ़ें- Jawan से जुड़े इस सवाल का दें जवाब और मुफ्त में पाएं Shahrukh Khan की फिल्म की टिकट

विज्ञापन

महेश बाबू की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड

साल 2015 में आई महेश बाबू की फिल्म ‘श्रीमंथुडु’ सुपरहिट रही है। वहीं, अब फिल्म ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बनाया है। टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में इस फिल्म ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महेश बाबू की फिल्म ने यूट्यूब पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक किसी तेलुगू फिल्म ने नहीं बनाया है।

ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली तेलुगू फिल्म बन गई ‘श्रीमंथुडु’

दरअसल, महेश बाबू की फिल्म ‘श्रीमंथुडु’ ने यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज यानी 22 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा रिकॉर्ड पहले किसी तेलुगू फिल्म ने नहीं बनाया है और इसलिए ऐसा करने वाली ये पहली तेलुगू फिल्म बन गई है।

विज्ञापन

‘श्रीमंथुडु’ की स्टारकास्ट

इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा जगपति बाबू, मुकेश ऋषि, संपत राज, राजेंद्र प्रसाद, वेनेला किशोर और अली जैसे कलाकारों ने भी अहम रोल प्ले किया है। महेश बाबू की इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। यह पूरी फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

महेश बाबू ने ‘जवान’ को लेकर किया ट्वीट

इसके साथ ही बता दें कि महेश बाबू ने हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर ट्वीट भी किया था। एक्टर ने लिखा था कि ये वक्त जवान का है। शाहरुख खान की शक्ति और गेम स्क्रीन पर छाया हुआ है। टीम को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए बधाई देता हूं। इस फिल्म को पूरे परिवार के साथ देखने के इंतजार में हूं।’ वहीं, शाहरुख खान की फिल्म जवान को दर्शको का बेहद प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola