शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' फेम एक्टर रोहुल्लाह मेहदी गिरफ्तार, ड्रग्स केस मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ के को-स्टार रोहुल्लाह मेहदी को पुलिस ने आज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है. इतना ही नहीं पुलिस ने लगभग 28 ग्राम MD भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है.

Rohullah Mehdi, Shahid kapoor

एक्टर रोहुल्लाह मेहदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (PIC- rohullahmehdi. Instagram, X)

विज्ञापन

एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म देवा में काम कर चुके एक्टर और मॉडल रोहुल्लाह मेहदी को पुलिस ने आज ड्रग्स तस्करी का आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. एक्टर को काशिमीरा पुलिस क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया है. इतना ही नहीं क्राइम ब्रांच ने एक्टर रोहुल्लाह के पास से करीब 28 ग्राम MD जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है.

आपको बता दें कि एक्टर रोहुल्लाह मेहदी को मुंबई के मलाड में स्थित एक स्टूडियो के बाहर से अरेस्ट किया गया है. वहीं अब रोहुल्लाह को 5 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भी भेज दिया गया है और काशिमीरा पुलिस क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हालांकि, इस ड्रग्स मामले में एक्टर रोहुल्लाह को मुख्य आरोपी बनाया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को व्हाट्सएप और स्नैपचैट की मदद से कथित तौर पर इस नशीले नेटवर्क के बारे में पता चला था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी.

विज्ञापन

पुलिस ने एक्टर रोहुल्लाह मेहदी को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि इस ड्रग्स मामले में FIR नंबर 437/2026 के तहत केस दर्ज की गई है, जिसमें एक्टर रोहुल्लाह मेहदी दार उर्फ रोहू को मुख्य आरोपी के तौर पर पेश किया गया है. वहीं इस पूरी कार्रवाई पर काशिमीरा पुलिस थाने के अधिकारी संजय लोखंडे ने जानकारी दी है कि व्हाट्सए, स्नैपचैट और अन्य सोशल मीडिया ऐप के जरिए MD ड्रग्स के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. वहीं पुलिस ने भी आरोपियों को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया और फर्जी ग्राहक बनकर गिरफ्तार किया है.

रोहुल्लाह मेहदी पुलिस ने कहां से किया गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान 28 ग्राम MD ड्रग्स के साथ कासिफ नाम का एक व्यक्ति डिलीवरी के लिए दहिसर चेक नाका में ठाकुर मॉल के पास गया था, जहां पुलिस ने कासिफ को हिरास्त में लिया और पूछताछ शुरू की थी, जिसके बाद रोहुल्लाह मेहदी का नाम सामने आया था. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मालाड में मौजूद एक स्टूडियो के बाहर से शूटिंग के दौरान ही एक्टर रोहुल्लाह मेहंदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार रोहुल्लाह मेहंदी जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के निवासी है. हालांकि एक्टर फिलहाल गोरेगांव में रह रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ