शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा संग किया रोमांटिक कपल डांस, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Shahid Kapoor, Shahid Kapoor Video, Mira Rajput, Mira Rajput Video, Shahid Mira Dance Video, Video, Celebs Video, Entertainment, Bollywood, Bollywood News In Hindi,
विज्ञापन

Shahid Mira Dance Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ब्यूटीफुल और लवली कपल शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) की जोड़ी अक्सर लाइमलाइट में रहती है। ये जोड़ा अक्सर अपने बेहतरीन पोस्ट्स से फैंस को कपल गोल देता नजर आता है। इसी कड़ी में मीरा ने शाहिद के साथ एक शानदार डांस वीडियो (Shahid Mira Dance Video) साझा किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट वर्ल्ड में छा गया है।

मीरा राजपूत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Mira Rajput Video) पोस्ट किया है। इस क्लिप में वो येलो कलर की अनारकली सूट में बेहद हसीन लग रही हैं। वहीं, शाहिद व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी डैशिंग लगे हैं। वीडियो में जोड़े को रोमांटिक कपल डांस कर पार्टी में मौजूद सभी लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी अटैंशन ग्रैब करते देखा गया है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

वीडियो को साझा करते हुए मीरा राजपूत ने कैप्शन में लिखा है,’मुझे लगता है कि मैं तुमसे शादी करना चाहती हूं!’ इसी के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है। बताते चलें कि मीरा के माता-पिता की 40वीं सालगिरह को धूम-धाम से सेलिब्रेट किया गया, जिसमें शाहिद-मीरा ने चार-चांद लगा दिए। कपल का ये डांस वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और अबतक इसे लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन

शाहिद-मीरा के वीडियो पर फैंस समेत सितारे भी बेहतरीन प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘लव’ लिखा है। तो दूसरे यूजर ने कमेंट करते दोनों को बॉलीवुड का बेस्ट कपल बता दिया है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ