Shah Rukh Khan Surgery: लॉस एंजिल्स में शाहरुख खान का एक्सीडेंट, सर्जरी के बाद लौटे मुंबई

Shah Rukh Khan Surgery

Shah Rukh Khan Surgery

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Surgery: इन दिनों बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक शूट के लिए यूएस के लॉस एंजिल्स में थे, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख के नाक में चोट लगने से खून बहने लगा और इसको रोकने के लिए एक्टर का एक छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में किंग खान एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, जहां उनके नाक में चोट लग गई है। इस हादसे की वजह से एक्टर की नाक से खून बहने लगा, जिस वजह से जल्द से जल्द उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

भारत लौट आए हैं किंग खान

डॉक्टर्स ने उनकी टीम को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं, खून रोकने के लिए छोटी सी सर्जरी करनी पड़ेगी। बता दें कि ऑपरेशन के बाद शाहरुख के नाक पर बैंडेज लगा था। वहीं, शाहरुख अब भारत लौट आए हैं और इस चोट से उबर रहे हैं। हालांकि ना शाहरुख खान और ना उनकी टीम ने इसपर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज किया है। वहीं, फैंस भी एक्टर के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

शाहरुख खान का प्रोफेशनल फ्रंट

इसके साथ ही अगर शाहरुख खान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो इसी साल एक्टर की फिल्म पठान रिलीज हुई है, जो फैंस को बेहद पसंद आई। किंग खान की फिल्म पठान ने हर जगह धमाल मचा के रख दिया था। वहीं, अगर शाहरुख की इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें को पठान ने 1000 करोड़ रुपए की कमाई की हैं। वहीं, अब शाहरुख की फिल्म जवान आने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ