Shah Rukh Khan के घायल होने पर इमोशनल हुईं ममता बनर्जी! सुपरस्टार के लिए लिखा खास नोट

Shah Rukh Khan Injured: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी किंग की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। वहीं उनके फैंस के साथ-साथ बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी चिंतिंत हैं। आइए आपको भी बताते हैं शाहरुख की हेल्थ पर ममता बनर्जी ने क्या कुछ कहा?

shahrukh khan (2)

Photo Credit- X

Shah Rukh Khan Injured: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं फिल्म के सेट से खबरें आ रही हैं कि शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को चोट लग गई है। इस खबर से उनके फैंस काफी चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर वो उनके लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वहीं अब वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सुपरस्टार के घायल होने वाली खबरों पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर किंग खान के लिए खास नोट लिखा है। चलिए जानते हैं बंगाल सीएम ने सुपरस्टार के लिए नोट में क्या कुछ लिखा?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोलीं सीएम ममता बनर्जी?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्टर की चोट पर चिंता जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सीएम ममता ने लिखा, ‘मेरे भाई शाहरुख खान को फिल्म की शूटिंग के दौरान मांसपेशियों में लगी चोट की खबर ने मुझे चिंतित कर दिया है। उनके स्वास्थ्य में जल्द से जल्द सुधार आए इसके लिए मैं भगवान से कामना करती हूं।’

विज्ञापन

डॉक्टर ने सुपरस्टार को दी सलाह

सीएम ममता बनर्जी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के फैंस सीएम के इस ट्वीट को रिशेयर करते हुए सुपरस्टार की स्पीडी रिकवरी की कामना कर रहे हैं। बता दें ये खबर बीते दिन सामने आई जिसमें पता चला कि शूटिंग करते समय उनकी मांसपेशियों में चोट आ गई है। इसके बाद एक्टर को इलाज के लिए तुरंत US ले जाया गया है। डॉक्टर के मुताबिक एक्टर को एक महीने तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी गई है।

‘किंग’ में शाहरुख के साथ कौन-कौन?

वहीं शाहरुख खान की ये मूवी अगले साल 2026 में रिलीज होगी। इस मूवी में एक्टर के साथ-साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सुहाना की ये बॉलीवुड की पहली मूवी होगी जो थिएटर में रिलीज होगी। बता दें इससे पहले सुहाना ‘द आर्चीज’ में नजर आ चुकी हैं। हालांकि ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं ‘किंग’ मूवी को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। शाहरुख-सुहान के साथ-साथ मूवी में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ