Shah Rukh Khan की हेल्थ पर क्या है अपडेट? 'King' की शूटिंग करते वक्त सेट पर हुए घायल

Shah Rukh Khan Injured: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग करते हुए एक्टर चोटिल हो गए हैं। इसके चलते शूटिंग को कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है।

Shah Rukh Khan Injured

शाहरुख खान को शूटिंग करते वक्त चोट लग गई है। Photo Credit- X

Shah Rukh Khan Injured: (Navin singh Bhardwaj) बॉलीवुड के बादशाह खान यानी की शाहरुख खान बीते महीने जब मेट गाला 2025 पर पहली बार गए तो ऑडियंस और फैंस की नजर मानो उनपर से हट ही नहीं रही थी। दुनिया भर में किंग खान का फैनडम अपनी ऊंचाई पर है। बादशाह खान फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी उनके साथ पहली बार स्क्रीन पर दिखाई देंगी। फिलहाल सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को चोट लग गई है।

विज्ञापन

फिल्म के सेट पर हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के लिए मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते वक्त सुपरस्टार हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि शाहरुख की मांसपेशियों में चोट लग गई है। इस खबर के आते ही उनके फैंस भी एक्टर की हेल्थ को लेकर परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन

हेल्थ पर क्या है अपडेट?

शाहरुख खान की चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें एक महीने तक आराम करने की सलाह दी है। रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख अपनी टीम के साथ इलाज के लिए अमेरिका चले गए हैं। हालांकि चिंता की बात नहीं है, चोट गंभीर नहीं है। पहले भी शाहरुख को स्टंट करते समय कई बार मांसपेशियों में चोटें लग चुकी हैं।

विज्ञापन

तीन महीने के लिए टल गई शूटिंग

इस बीच यह खबर भी है कि शाहरुख खान को चोट लगने के चलते ‘किंग’ की शूटिंग कुछ वक्त के लिए टाल दी गई है। अब फिल्म की अगली शूटिंग सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगी, जब शाहरुख पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। मुंबई में ‘किंग’ के जुलाई और अगस्त के शेड्यूल को फिलहाल टाल दिया गया है। ये शूटिंग फिल्म सिटी, गोल्डन टोबैको स्टूडियो और यशराज स्टूडियो में होनी थी।

विज्ञापन

टीम की तरफ से नहीं आया बयान

शाहरुख या उनकी टीम ने उनकी हेल्थ को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि ‘किंग’ को शाहरुख की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इसे पठान फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। फिलहाल एक्टर्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, अरशद वारसी और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।

फिल्म के बारे में दिया था अपडेट

बता दें कि अबू धाबी के एक इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने ‘किंग’ के बारे में अपडेट देते हुए कहा था कि वह फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों तक करेंगे। एक्टर ने कहा था, ‘मेरे डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बहुत स्ट्रिक्ट हैं। उन्होंने ही ‘पठान’ फिल्म बनाई थी। उन्होंने मुझे कहा है कि मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताऊं। ये एक एक्शन और ड्रामा से भरी हिंदी फिल्म होने वाली है। मैं पिछले सात-आठ सालों से इस तरह की फिल्म करना चाहता था।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ