हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Panchayat और Gullak से कम नहीं TVF की 5 वेब सीरीज का भौकाल

TVF Highest Rating Web Series: OTT प्लेटफॉर्म पर अगर आप क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस वाली वेब सीरीज से अलग हटकर कुछ देखना चाहते हैं तो आपके लिए TVF पर क्रिएटिव कंटेंट की भरमार है। आज हम आपको उन वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जिन्हें IMDB पर हाईएस्ट रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
TVF Highest Rating Web Series.

TVF Highest Rating Web Series: आजकल वेब सीरीज का जमाना है। OTT प्लेटफॉर्म पर लोग घर बैठकर सीरीज देखना पसंद करते हैं। इन दिनों TVF का अपना अलग स्वैग देखने को मिल रहा है। हाल ही में TVF की नई सीरीज ‘पंचायत 3‘ रिलीज हुई जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर इस सीरीज का काफी बज बना हुआ है। वहीं अगले महीने पॉपुलर वेब सीरीज ‘गुल्लक’ का सीजन 4 रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज के पिछले तीन सीजन को काफी पसंद किया गया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ के अलावा TVF पर कई क्रिएटिव कंटेंट हैं, जिन्हें IMDB पर 9 से ज्यादा रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं इन सीरीज के बारे में…

सपने वर्सेस एवरीवन

TVF पिक्चर्स ने पिछले महीने एक वेब सीरीज रिलीज की थी, ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया। पांच एपिसोड वाली इस सीरीज को IMDB के टॉप 250 शो की लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं इसे 9.6 की रेटिंग मिली है। अगर आपने ये सीरीज अब तक नहीं देखी है तो एक बार जरूर देखें।

पिचर्स

जितेंद्र कुमार ने TVF के साथ कई वेब सीरीज में काम है। उनकी वेब सीरीज ‘पिचर्स’ काफी हिट रही थी जिसे IMDB पर 9.1 की रेटिंग दी गई है। सीरीज की कहानी की बात करें तो ‘पिचर्स’ की कहानी तीन इंजीनियर्स पर बेस्ड है जो अपनी नौकरी को छोड़ने का फैसला लेते हैं और अपने सपनों को पूरा करने की उड़ान भरते हैं।

कोटा फैक्ट्री

जितेंद्र कुमार की ‘कोटा फैक्ट्री’ भी लोगों को काफी पसंद आई है। इस सीरीज के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं और तीसरा आने के लिए तैयार है। बता दें कि ‘कोटा फैक्ट्री’ को IMDB पर 9 की रेटिंग मिली है। दिलचस्प बात ये है कि कलर स्क्रीन के जमाने में ये पूरी सीरीज ब्लैक एंड व्हाइट में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Panchayat 3 में लौकी पर इतना फोकस क्यों? खुद सचिव जी ने बताई दिलचस्प वजह

एस्पिरेंट्स

TVF की पॉपुलर वेब सीरीज में ‘एस्पिरेंट्स’ का नाम भी शामिल है। इस सीरीज को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। यहां आपको ‘एस्पिरेंट्स’ का पहला और दूसरा सीजन दोनों देखने को मिल जाएंगे। आपको बता दें कि IMDB पर इस वेब सीरीज को 9.2 की रेटिंग दी गई है।

संदीप भैया

TVF की वेब सीरीज ‘संदीप भैया’ भी काफी हिट रही है। इस सीरीज में रियल लाइफ स्टोरी दिखाई गई है। दरअसल, ‘एस्पिरेंट्स’ में पहले संदीप भैया की कहानी दिखाई गई थी। बाद में उन्हीं के नाम पर अलग सीरीज बनी। बता दें कि संदीप भैया वही हैं, जिन्होंने UPSC निकालने के लिए काफी प्रेशर झेला है। यहां तक कि उन्हें अपने परिवार और प्यार तक से दूर कर दिया गया है।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें