Salman Khan: बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की मौत के बाद सलमान खान (Salman Khan) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की ओर से धमकियां जो मिल रही हैं। हालांकि इससे पहले भी उन्हें ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। अब सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उनके प्रोजेक्ट को कैंसिल कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikander) की शूटिंग को भी रोक दिया गया है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है, लेकिन उनके करीबी ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि कहा तो ये भी जा रहा था कि सलमान बिग बॉस 18 का लास्ट वाला वीकेंड का वार भी होस्ट नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने किया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
सलमान खान के करीबी का बड़ा खुलासा
सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है इस वजह से उनका काम प्रभावित हो रहा है। सलमान ने सकरीबी ने बताया है कि जान के खतरे को देखते हुए उनके आने वाले प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है। करीबी ने खुलासा किया है कि “अब उन्हें कड़ी सुरक्षा प्रदान करना पर्याप्त नहीं है। उनकी जान को खतरा है इसलिए कुछ समय के लिए उन्हें सचमुच झूठ बोलना पड़ेगा। सलमान खान कुछ समय के लिए कोई भी शूटिंग नहीं करेंगे। अभी ये भी कंफर्म नहीं है कि उनका काम कब तक के लिए रोका जाएगा।
यह भी पढ़ें: Salman Khan को धमकाने वाले को मीका सिंह का मुंहतोड़ जवाब, बोले- भाई तू फिक्र न कर…
सलमान खान की सिकंदर की शूटिंग रोकी
सलमान खान के करीबी ने ये भी बताया कि धमकियों के बीच सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर की शूटिंग को रोक दिया गया है। सिकंदर को ईद 2025 के मौके पर रिलीज होना था ऐसे में ये सवाल ये उठता है कि क्या अब ये संभव हो पाएगा या नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर समय पर शूटिंग ही नहीं होगी तो फिल्म कैसे रिलीज होगी।
भाईजान के काम पर पड़ेगा असर
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से आज से नहीं बल्कि कई साल पहले से ही सलमान खान को धमकी मिल रही है। एक्टर के जिगरी दोस्त की हत्या के बाद से तो भाईजान के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में उनकी सिक्योरिटी को बहुत बढ़ा दिया गया है। ऐसे में इन धमकियों की वजह से सलमान खान के काम पर इसका असर पड़ रहा है। जिद नाडियाडवाला और मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी सिकंदर का सभी को इंतजार है लेकिन अब लग रहा है कि ये इंतजार बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: सलमान खान को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने पर 1 करोड़ का इनाम, क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines