Salman Khan ने किया धमाकेदार ऐलान, 22 नवंबर को फैंस को देंगे सबसे बड़ा तोहफा!

Salman Khan Film Karan-Arjun Re Release: ‘मेरे करण-अर्जुन आएंगे’ बॉलीवुड का ये फिल्मी डायलॉग अब सच साबित होने जा रहा है। ‘करण-अर्जुन’ अब एक बार फिर सिनेमाघारों में दस्तक देने जा रहे हैं।

सलमान खान

सलमान खान

विज्ञापन

Salman Khan Film Karan-Arjun Re Release: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस के लिए एक गुड न्यूज शेयर की है, जिसे सुनने के बाद उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे हैं। सलमान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं, इसी बीच उनकी और शाहरुख खान की एपिक फिल्म ‘करण अर्जुन’ 30 साल बाद एक बार फिर से थिएटर्स में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। जी हां सलमान ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए बताया है कि ये फिल्म 22 नवंबर को री-रिलीज होगी।

सलमान खान ने इंंस्टाग्राम पर किया शेयर 

सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- ‘राखी जी ने सही कहा था कि मेरे करण अर्जुन आएंगे।’ आगे भाईजान ने कहा कि 22 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में। सलमान के इस पोस्ट ने फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है और उन्होंने कमेंट्स के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

ऋतिक रोशन का रिएक्शन

फिल्म ‘करण अर्जुन’ की री-रिलीज पर ऋतिक रोशन ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। इस फिल्म में ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने भी काम किया था। उन्होंने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘करण अर्जुन की रिलीज से पहले सिनेमा का अनुभव काफी अलग था। अब ये फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस अनुभव का आनंद लें।’

विज्ञापन

कैसी है फिल्म की कहानी?

‘करण अर्जुन’ एक कल्ट क्लासिक फिल्म है, जो दो भाइयों करण और अर्जुन की कहानी पर बेस्ड है। ठाकुर संग्राम सिंह के साथ लड़ाई में अपनी मां की रक्षा करने की कोशिश में दोनों भाई मारे जाते हैं। उनकी मौत के बाद मां आश्वासन देकर कहती है कि उसके बेटे पुनर्जन्म लेकर वापस आएंगे और बदला लेंगे। फिल्म में काजोल और ममता कुलकर्णी ने लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

फिल्म के डायलॉग्स भी सुपरहिट

फैंस को इस फिल्म के डायलॉग और गाने बेहद पसंद हैं। ‘मेरे करण-अर्जुन आएंगे’ तो फिल्म का ऐसा डायलॉग है जो एवरग्रीन रहा है। फिल्म के निर्माता ने इसकी री-रिलीज की घोषणा की है और फैंस इसे देखने के लिए बेताब हैं। जब से सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया टीजर शेयर किया है, फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ