Salman Khan Panvel Farmhouse: सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए शॉकिंग खबर सामने आई है। भाईजान को लेकर अब उनके फैंस की चिंता बढ़ सकती है। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई। दरअसल, दबंग खान के पनवेल वाले फार्म हाउस में 2 लोगों ने चोरी-छिपे घुसने की कोशिश की है। ये मुद्दा काफी संगीन है। वैसे भी अक्सर भाईजान को धमकी मिलती रहती हैं। सलमान खान बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं और एक बार तो खुद बिश्नोई गैंग ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक्टर को मारने का प्लान उनके पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही बनाया था। जिसके बाद उनकी सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई।
यह भी पढ़ें: Isha Koppikar के तलाक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, एक्स हस्बैंड ने खोला राज
फार्म हाउस में घुसे 2 आदमी
इसी बीच अब ये खबर आना वाकई शॉकिंग है। इतनी सिक्योरिटी के बीच ये 2 अनजान शख्स इस फार्म हाउस में कैसे घुसे ये सोचने वाली बात है। अब कहा जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने इन दोनों लोगों को पकड़ लिया है। जिसके बाद इन दोनों शख्स को पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और ये जानने की कोशिश में जुटी है कि आखिर उनका इरादा क्या है। किस मकसद से उन्होंने सलमान खान के फार्म हाउस में आने की जुरअत की। उन्हें किसने भेजा है और कहीं ये दोनों एक्टर को किसी तरह की हानि तो नहीं पहुंचाना चाहते थे।
खुद को बताया सलमान का फैन
पूछताछ में सलमान खान के फार्म हाउस में जबरन घुसने वाले ये दोनों आदमी खुद को एक्टर का फैन बता रहे हैं। हालांकि, अभी भी इनकी गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इनके पास से ID कार्ड भी बरामद हुआ है। अब इस ID कार्ड से इनकी पहचान हुई है। बता दें, जब ये दोनों फार्म हाउस में चोरी- छिपे शामिल हो रहे थे तो सिक्योरिटी ने इन्हें रोकने की बेहद कोशिश की जिसके बाद आखिरकार इन्हें पकड़ ही लिया गया। अब पुलिस ही तय करेगी कि इनका क्या करना है।
क्या होगा पुलिस का एक्शन?
वैसे अक्सर स्टार्स के साथ ऐसे हादसे होते ही रहते हैं। कई बार खबरें सामने आती हैं कि जबरा फैन बॉलीवुड एक्टर के घर में घुस आया और अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने के लिए सभी हदें पार कर दीं। ऐसे फैंस वाकई खतरनाक होते हैं उनके सिर पर ऐसा भूत सवार होता है कि उन्हें सही और गलत का अंतर ही समझ नहीं आता। ऐसा ही कुछ लगता है अब सलमान खान के साथ भी हुआ है। लेकिन उनकी सिक्योरिटी को लेकर ऐसे ढील नहीं छोड़ी जा सकती। तो हो सकता है कि खुद को एक्टर का फैन बताने वाले इन दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले ले।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
53 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines