साल 2005 में आई सलमान खान और स्नेहा उल्लाल स्टारर फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। इस फिल्म ने न सिर्फ रोमांस को एक नए अंदाज में पेश किया, बल्कि दर्शकों को फुल टू एंटरटेन भी किया। फिल्म के को-डायरेक्टर विनय सप्रू ने हाल ही में फिल्म के 20 साल पूरे होने पर कई यादगार लम्हों को शेयर किया है, जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।
रूस में रचा गया नया अध्याय
विनय सप्रू ने बताया कि लकी की शूटिंग पूरी तरह रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में की गई थी। ये पहली हिंदी फिल्म थी जिसकी शूटिंग इस विदेशी धरती पर हुई। एक ऐसी जगह, जहां भाषा और संस्कृति दोनों ही अलग थीं, लेकिन भारत के प्रति वहां के लोगों का प्यार देखने लायक था। राज कपूर की आवारा से लेकर मिथुन चक्रवर्ती की डिस्को डांसर तक, भारतीय सिनेमा ने रूस में पहले से ही गहरी छाप छोड़ी हुई थी।
हकीकत के बीच बसी फिल्मी फैंटेसी
फिल्म की शूटिंग के दौरान असली रूसी सैनिक, टैंक और हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। बर्फ से ढंके मैदानों में शूटिंग करना और ऐसे मुश्किल हालात में भी कहानी को जीवंत बनाना, पूरी टीम के लिए किसी सपने से कम नहीं था। विनय कहते हैं, ‘हमने एक फिल्म तो बनाई ही, लेकिन साथ ही एक ऐसी याद भी गढ़ी, जो आज भी हमारी रूह में बसती है।’
लता मंगेशकर का आशीर्वाद बनी अमर धुन
इस फिल्म को यादगार बनाने में संगीत का भी अहम योगदान रहा। खासकर लता मंगेशकर और अदनान सामी की जोड़ी द्वारा गाया गया रोमांटिक गीत ‘शायद यही तो प्यार है’ आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। विनय सप्रू बताते हैं कि जब उन्होंने पहली बार इस गाने को गाड़ी में सुना तो भावुक हो गए। लता जी की आवाज में जो जादू था, वो इस फिल्म को एक दिव्यता दे गया।
ये भी दिलचस्प है कि ये गाना लता मंगेशकर की आखिरी रिकॉर्डिंग्स में से एक था। यश चोपड़ा की वीर-जारा और लकी — यही दो फिल्में थीं जिनके लिए स्वर कोकिला ने अंतिम बार अपनी आवाज दी।
फिल्म से जुड़ी यादें आज भी जिंदा
विनय और राधिका राव, जिन्होंने फिल्म का निर्देशन किया था, दोनों ही इसे अपने करियर की सबसे खास शुरुआत मानते हैं। दोनों का मानना है कि इस फिल्म ने उन्हें सिर्फ एक पहचान ही नहीं दी, बल्कि उनके सपनों को उड़ान भी दी।
लकी: नो टाइम फॉर लव चाहे बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी कमाई न कर पाई हो, लेकिन इसने भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा जरूर दी थी। आज 20 साल बाद भी जब लोग इस फिल्म की बात करते हैं, तो उसमें बसी मासूमियत, प्यार और भावनाओं का जादू साफ झलकता है।
यह भी पढ़े: Sikandar के लीक होने पर पहली बार बोलीं सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, कम कमाई पर भी दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines