Tiger 3 Box Office Collection: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को बॉक्स ऑफिस पर दस दिन हो चुके हैं और इन दो हफ्तों में फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पा रही है। हालांकि, दुनियाभर में फिल्म की कमाई का डंका बज रहा है, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 240 करोड़ के आंकड़े पर अटकी हुई है। वहीं, अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक आज या कल में ये 250 करोड़ का आंकड़ा पार हो सकता है, लेकिन बात यहां ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्म की आती है, जिसको फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था।
इस साल सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) भी रिलीज हुई थी, लेकिन वो फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके बाद फैंस को सलमान की इस फिल्म से खासी उम्मीदें थीं। फिल्म में लंबे समय बाद एक बार फिर सलमान और कैटरीना की जोड़ी साथ नजर आ रही है। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने अपने विलेन वाले किरदार से फिल्म में चार-चांद लगा दिए।
Tiger 3 ने दसवें दिन भी महज इतना कमाया
फिल्म एक्शन से भरपूर है, लेकिन फिर भी कही कमी सी नजर आ रही है। जहां इस साल रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की दोनों फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ ने सुखे पड़े बॉक्स ऑफिस को हरा भरा कर दिया। वहीं, सलमान की फिल्म से इस तरह की उम्मीद फैंस ने नहीं लगाई थी। वहीं, अगर फिल्म के 10वें दिन की कमाई (Tiger 3 Box Office Collection) के बारे में बात करें तो जहां फिल्म ने नौवें दिन 7.35 करोड़ की कमाई थी। वहीं, फिल्म ने दसवें दिन भी महज 6.35 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 243.60 करोड़ हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी, छोटे बेटे का छलका दर्द- मां को भूल गए सब
वर्ल्डवाइड छाई Salman की Tiger 3
वहीं, अगर भारतीय बॉक्स से हटकर वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जिसका मतलब यह है कि सलमान और कैटरीना की इस एक्शन थ्रिलर से भरपूर फिल्म को दुनियाभर में दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन यहां सवाल ये भी आता है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में कमी क्यों देखने को मिल रही है?
क्या भारतीय फैंस के अंदर सलमान का क्रेज कर हो गया है या बात कुछ और है? दरअसल, यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। त्योहारों के साथ-साथ फिल्म की कमाई पर वर्ल्ड कप का भी सीधा असर देखने को मिला।
संबंधित खबरें
रात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
28 mins agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
1 hr agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
1 hr agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
1 hr agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
2 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
2 hrs ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
2 hrs agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
3 hrs agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
3 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines