Stock Market Fall: FIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में बाजार, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूटा; जानें गिरावट के 3 बड़े कारण

सेंसेक्स 350 अंक से अधिक टूटा और निफ्टी भी फिसल गया. FIIs की लगातार बिकवाली और $102 प्रति बैरल पहुंचे क्रूड ऑयल से बाजार पर दबाव बढ़ गया.

share market fall today

आज शेयर बाजार लाल निशान में खुला, जानें FII Outflow और Crude Oil के बीच TCS क्यों चमका (Photo - AI)

हफ्ते के कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत काफी सुस्त और कमजोर रही. कमजोर ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू बाजार में सुबह से ही दबाव देखा जा रहा है.

विज्ञापन

आज सुबह बेल बजते ही सेंसेक्स 177.83 अंक (0.24%) फिसलकर 72,460.87 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी भी दबाव नहीं झेल पाया और 62.25 अंक (0.28%) की गिरावट के साथ 22,540.80 पर कारोबार शुरू हुआ. सुबह 10 बजे के आसपास बिकवाली और तेज हो गई, जिससे सेंसेक्स में 373 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

विज्ञापन

क्यों टूटा शेयर बाजार? ये हैं गिरावट की 3 प्रमुख वजहें

बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है और एडवांस-डिक्लाइन रेशियो भी काफी कमजोर है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाजार के मूड बिगड़ने के पीछे ये 3 मुख्य कारण हैं:

  1. क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) में अचानक उछाल: मिडल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हमलों के कारण तेल सप्लाई का संकट बढ़ गया है. इस वजह से ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड उछलकर $102 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. भारत बड़े पैमाने पर कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए क्रूड में तेजी सीधा बाजार पर दबाव बनाती है.
  2. FIIs (विदेशी निवेशकों) की भारी बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) लगातार भारतीय बाजार से पैसे निकाल रहे हैं. पिछले 9 दिनों से लगातार हो रही इस बिकवाली के तहत बुधवार 8 अक्टूबर को FIIs ने 6,121.37 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले, जिससे निवेशकों का सेंटिमेंट बिगड़ा है.
  3. वीकली एक्सपायरी का वोलैटिलिटी प्रेशर: आज सेंसेक्स के फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी है. एक्सपायरी वाले दिन ट्रेडर्स अपनी पुरानी पोजीशन क्लोज या रोलओवर करते हैं, जिससे मार्केट में तेज उतार-चढ़ाव (Volatility) देखने को मिलता है.

IT शेयरों ने संभाला मोर्चा:
बाजार की इस चौतरफा सुस्ती के बीच आईटी (IT) सेक्टर एक मजबूत ढाल बनकर उभरा है. टेक कंपनियों में सुबह से ही अच्छी खरीदारी देखने को मिली. टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी TCS के दूसरी तिमाही (Q2) के वित्तीय नतीजे आज जारी होने वाले हैं. नतीजों से ठीक पहले TCS के शेयरों में 2.5 फीसदी की तगड़ी उछाल दर्ज की गई.

विज्ञापन

TCS के अलावा HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों और हेल्थकेयर सेक्टर से Sun Pharma के शेयरों में मजबूती देखी गई. इसके अलावा Trent और BSE Limited के शेयरों ने भी निवेशकों को राहत दी.

कौन से शेयर सबसे ज्यादा टूटे?
दूसरी तरफ, क्रूड में तेजी और बिकवाली के चलते कई बड़े शेयरों को झटका लगा:

विज्ञापन

बजाज ट्विन्स (Bajaj Twins): बजाज फाइनेंस पर सबसे ज्यादा बिकवाली का दबाव दिखा.

इंडिगो (InterGlobe Aviation): क्रूड ऑयल महंगा होने से एविएशन सेक्टर पर सीधा असर पड़ा, जिससे इंडिगो का शेयर फिसल गया.

विज्ञापन

अन्य नुकसान वाले शेयर: SBI Life Insurance, श्रीराम फाइनेंस और मैक्स हेल्थकेयर के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई.

व्यापक बाजार में अनिश्‍च‍ितता और FIIs की बिकवाली को देखते हुए छोटे व रिटेल निवेशक फिलहाल नए सौदे (Fresh Trading) करने से बच रहे हैं. जब तक क्रूड ऑयल के दाम स्थिर नहीं होते और FIIs की बिकवाली नहीं थमती, तब तक बाजार में ऐसा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ