2.30 AM से 5.30 AM तक नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल

नाना पाटेकर का इलाज गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल में चल रहा था. उनकी हालत को लेकर डॉक्टर शेखर सालकर ने एक वीडियो में बताया कि उनके आखिरी पल कैसे थे.  

doctor revealed what happened to him NANA PATEKAR

उनका इलाज गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट में चल रहा था और डॉक्टर शेखर सालकर द्वारा किया जा रहा था. Image Credit- ANI

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. 75 साल के नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर यानी आज सुबह अपने गोवा वाले घर में अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिन्हें 45 मिनट तक सीपीआर भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद पाटेकर को होश नहीं आया. उनका इलाज गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल में चल रहा था. मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया है कि उन्हें अस्पताल उनका बेटा नहीं, बल्कि कोई और लेकर आया था. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा नहीं, भतीजा लेकर गया था अस्पताल

गोवा में नाना पाटेकर अपने भतीजे प्रसाद पाटेकर के साथ थे, जिन्हें पहले सिरदर्द की शिकायत हुई. उन्होंने बताया कि पिछली रात से ही उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था और तबीयत थोड़ी अजीब थी. आधी रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान उनके बेटे मल्हार साथ नहीं थे, क्योंकि वह पुणे में थे.

रात नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ?

नाना पाटेकर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया है कि एक्टर को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई थी. लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक उन्हें कार्डियक मसाज दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टर का कहना है कि नाना पाटेकर का घर पर ही निधन हो चुका था.

विज्ञापन

2:30 बजे अपने दोस्त को किया था मैसेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर ने रात 2:30 बजे अपने दोस्त को मैसेज भेजा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. रात होने की वजह से उनके दोस्त ने मैसेज नहीं देखा. इसलिए उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया और अपने घर आने के लिए कहा. सुबह करीब 4 बजे उनके दोस्त घर पहुंचे और उन्हें संभालने की पूरी कोशिश की.

धीरे-धीरे बेहोश हो गए नाना पाटेकर

जब उनका दोस्त घर पर आया तो उस वक्त नाना पाटेकर को बहुत पसीना आ रहा था. इस दौरान उन्हें संभालने की पूरी कोशिश की गई और कुछ जरूरी कदम भी उठाए गए, लेकिन एक्टर धीरे-धीरे बेहोश होते गए. इस दौरान उनके केयरटेकर को हॉस्पिटल भेजा और एम्बुलेंस लाने के लिए कहा गया. इसके बाद ER टीम वहां पहुंची और उन्हें कार्डियक मसाज देना शुरू कर दिया. लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ