100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी, छोटे बेटे का छलका दर्द- मां को भूल गए सब

Namashi Chakraborty: नमाशी ने अपनी मां के बारे भी बात की है और बताया कि उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्में है, लेकिन सब उन्हें भूल गए।

Namashi Chakraborty

Namashi Chakraborty

Namashi Chakraborty: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने हाल ही में मशहूर रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के प्रोमो वीडियो में अपने पिता के लिए खास मैसेज दिया था, जिसे सुनकर मिथन की आंखें भी नम हो गई थी।

विज्ञापन

वहीं, अब नमाशी ने अपनी मां के बारे भी बात की है और बताया है कि उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन सब उन्हें भूल गए।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Csxcsm5Lun7/?hl=en&img_index=1

विज्ञापन

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी

दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नमाशी ने अपने परिवार के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी मां को लेकर कहा कि अक्सर लोग कहते हैं कि हमेशा अपने पापा के बारे में बात करता हूं, लेकिन कभी किसी ने मेरी मां का जिक्र नहीं किया। मेरी मां एक बेहतरीन अदाकारा रही हैं और उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। मैं उनकी कुछ फिल्में देखा हूं, लेकिन वो बहुत शर्मिंदा हो जाती हैं।

https://www.instagram.com/p/CzvNouaLGyB/?hl=en

विज्ञापन

मां के काम के बारे में कोई बात नहीं करता- नमाशी

इतना ही नहीं बल्कि वो कहती हैं कि मेरी फिल्में मत देखा करो। 70 से मिड 80 के बीच उन्होंने सौ से भी ज्यादा फिल्में की हैं। बेशक मुझे उनकी फिल्में बहुत पसंद आती है, लेकिन उनके काम के बारे में कोई बात नहीं करता। बता दें कि नमाशी को जब पहली फिल्म का ब्रेक मिला था तो उस दौरान उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर रखी। अपने ऑडिशन के दौरान उन्होंने ये जाहिर नहीं होने दिया था कि वो लिजेंड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं।

https://www.instagram.com/p/Cw9_aEoN9WU/?hl=en&img_index=1

विज्ञापन

28 अप्रैल को रिलीज हुई थी नमाशी की फिल्म 

वहीं, अब नमाशी की फिल्म रिलीज हो चुकी है और लोगों के सामने उनकी पहचान भी आ गई है। बता दें कि नमाशी की फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी। वहीं, अब इस फिल्म ने ओटीटी पर भी जगह बना ली है। बता दें कि नमाशी अपने पापा और मां के करीब हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ