राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की का लगा आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस, TMC, CPI-M, CPI, RJD, IUML और कुछ अन्य पार्टियों के सांसद शामिल थे. प्रदर्शन के दौरान नेताओं को अलग-अलग पुलिस स्टेशनों ले जाया गया.

FIR against Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi, Congress, Congress protest, CEC protest, TMC, CPI-M, CPI, RJD, IUML

INDIA गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार को दिल्ली की सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. (Image - PTI)

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उन पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और सरकारी काम में बाधा डाली. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के कई अन्य नेताओं और प्रदर्शन में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है.

विज्ञापन

मामला बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं के सिलसिले में दर्ज किया गया है. सूत्रों ने बताया कि पुलिस आरोपों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कुल 91 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें कई सांसद और नेता शामिल थे.

विज्ञापन

जब पुलिसकर्मियों से भिड़ गए प्रदर्शनकारी

INDIA गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार को दिल्ली की सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद पुलिस ने कई सांसदों को हिरासत में ले लिया था. जनपथ पर साउथ इंडियन रेस्तरां में लंच मीटिंग के बाद प्रदर्शनकारी बसों में सवार होकर जंतर-मंतर पर अचानक धरना देने जा रहे थे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया, जिसके बाद तीखी झड़प हुई. प्रियंका गांधी और अन्य महिला नेता संविधान की प्रति हाथ में लिए सड़क पर लेट गईं. विपक्षी सदस्यों की जोरदार नारेबाजी के बीच उन्हें जबरदस्ती हटाया गया और पुलिस की बसों में ले जाया गया.

विज्ञापन

पहले भी दर्ज हो चुकी एक FIR

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं पर एक और मामला दर्ज किया गया था. यह मामला संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है. इस एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जबरन आकाशवाणी भवन परिसर में घुसने की कोशिश की. FIR के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा था, ‘मेरे खिलाफ 45 एफआईआर दर्ज हैं. मेरा मकसद है कि मेरे खिलाफ 100 FIR हों. मेरे खिलाफ हर FIR मेरे लिए एक मेडल है.’

विज्ञापन

हिरासत में लेकर छोड़ा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस, TMC, CPI-M, CPI, RJD, IUML और कुछ अन्य पार्टियों के सांसद शामिल थे. प्रदर्शन के दौरान नेताओं को अलग-अलग पुलिस स्टेशनों ले जाया गया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रात 8 बजे के कुछ देर बाद पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि राहुल गांधी को हिरासत में लेकर बाराखंबा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जबकि प्रियंका गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ