'देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्धाटन पर बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते वर्षों में भारत ने कंजूमर से क्रिएटर बनने की यात्रा तय की है. अब भारत, उस लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है, जहां प्रोडेक्ट, डिजाइन भी भारत में होगा, उसकी तकनीक और आईपी भी भारत की होगी.’

PM MODI

पीएम मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्धाटन. (Image- X/BJPLive)

प्रप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्धाटन किया. उन्होंने उद्धाटन करते हुए कहा कि अब देश के कोने-कोने तक 5जी कनेक्टिविटी पहुंच गई है. उन्होंने कहा, एक दशक पहले तक भारत में डिजिटल डिवाइड बहुत बड़ी चुनौती थी, आधुनिक तकनीक एक प्रिविलेज बनती जा रही थी. यानि जिसके पास साधन है, वही आधुनिक तकनीक का लाभ ले सकता था, भारत में यही स्थिति बनती जा रही थी. डिजिटल इंडिया अभियान से हमने इस स्थिति को बदलने की ठानी और इसके सेंटर में मोबाइल फोन लेकर आए.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘आज जब टेलीकॉम और डिजिटल टेक्नोलॉजी का इतना महत्व है, तब इससे जुड़े सिक्युरिटी फ्रेमवर्क को भी चाक-चौबंद करना आवश्यक है. फोन की सिक्यूरिटी और नेटवर्क की सिक्युरिटी हम सभी की प्राथमिकता है.

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा, ‘बीते वर्षों में भारत ने कंजूमर से क्रिएटर बनने की यात्रा तय की है. अब भारत, उस लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है, जहां प्रोडेक्ट, डिजाइन भी भारत में होगा, उसकी तकनीक और आईपी भी भारत की होगी. बीते दशक में भारत के टेलीकॉम इंफ्रा का निरंतर विस्तार हुआ है. रिमोट एरिया में टावर्स लगाए गए, ऑप्टिकल फाइबर का अभूतपूर्व विस्तार हुआ और डेटा भी सस्ता हुआ. इससे इकॉनमी के नए सेक्टर का भी निर्माण हुआ है. इससे टेक्नोलॉजी, मनोरंजन, एजुकेशन सेक्टर में नए कंज्यूमर्स भी बढ़े और नए क्रिएटर्स की भी एक नई जनरेशन भी तैयार हुई.’

गेमिंग सेक्टर के बारे में उन्होंने कहा, ‘एक अनुमान है कि आज भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोग किसी न किसी तरह से गेमिंग सेक्टर से जुड़े हैं. इसमें बहुत बड़ी संख्या भारत के युवाओं की है. टियर 2 और टियर 3 शहरों का युवा भी इससे जुड़ा है. अब वो गेम से जुड़ने के साथ ही ई-स्पोर्ट में कंपीट कर रहा है, गेमिंग केंटेंट बना रहा है और नए गेमिंग बिजनेस खड़े कर रहा है. यानी भारत में मोबाइल फोन आज गेमिंग कॉन्सोल भी है और क्रिएशन का स्टूडियो भी बना गया है.’

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा, मोबाइल फोन सिर्फ चेट का माध्यम नहीं रहा, बल्कि इसने लेस ट्रेवल, लेस वेटिंग, लेस कॉस्ट, मोर कन्वीनियंस… ये सब कुछ सुनिश्चित कर दिया. यही तकनीक का सबसे बड़ा नागरिक लाभांश है. मोबाइल और इंटरनेट की कनेक्टिविटी ने एजुकेशन, हेल्थ और सरकारी सर्विस को बिना बाधा चालू रखा. आज दूर-सुदूर गांव, गरीब के बच्चे भी क्वालिटी नोलेज एक्सेस कर पा रहे हैं. डिजिटल लर्निंग सबकी पहुंच में आ रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ