भुवनेश्वर कुमार की 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, रविचंद्रन अश्विन ने की भविष्यवाणी

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है. उन्हें टी20 टीम में चुना गया है. चार साल बाद भुवनेश्वर ने भारतीय टीम में वापसी की है. अब पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें लेकर एक बड़ा दावा किया है.

Bhuvneshwar Kumar

भुवनेश्वर कुमार को लेकर बड़ा बयान (Image: Instagram/imbhuvi)

Bhuvneshwar Kumar: भारत का बहुत जल्द न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने वाला है. पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच होंगे. टीम इंडिया की टी20 टीम का चयन कर दिया गया है. सबसे बड़ी खबर ये है कि भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो हई है. चार साल बाद उन्हें टीम में चुना गया है. 2022 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. भुवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दोबारा टीम में वापसी की है. अब अगर वो टी20 में अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो फिर उनकी वनडे में भी वापसी हो सकती है. पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें लेकर बड़ा दावा कर दिया है. अश्विन ने कहा कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी भुवनेश्वर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन ने क्या कहा?

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भुवनेश्वर कुमार की टी20 में वापसी को लेकर बात की. उन्होंने भुवी की खूब तारीफ की. अश्विन ने कहा कि उन्होंने वापसी के लिए बहुत मेहनत की है. अश्विन ने दावा किया कि अब अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में भी भुवनेश्वर खेल सकते हैं. उन्होंने कहा,”भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड जा रहे हैं. अगर वो अच्छा करेंगे तो हर कोई उन्हें फिर वनडे टीम में देखना चाहेगा. लोग उन्हें वनडे में शामिल करने की मांग करेंगे. चयनकर्ताओं की उनके ऊपर नजरें रहेंगी. अगर वो गेंद स्विंग कराएंगे और उनकी फिटनेस अच्छी रहेगी तो फिर वनडे में आने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता. जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को अगले साल वनडे वर्ल्ड के लिए एक ही विमान में जाने से कोई नहीं रोक सकता है. वनडे वर्ल्ड कप की पहली गेंद भी भुवनेश्वर डाल सकते हैं. ये मेरा दावा है.”

विज्ञापन

भुवनेश्वर को फिटनेस बरकरार रखनी होगी

भुवनेश्वर कुमार को चोट की वजह से भी पहले काफी नुकसान सहना पड़ा है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी फिटनेस पर बढ़िया काम किया है. आईपीएल में लगातार उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया. अश्विन ने भी कहा कि भुवनेश्वर को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा, “भुवनेश्वर ने थोड़ी ज्यादा मेहनत की होती, टाइम सही होता और वो चोट से बच जाते तो वो सभी फॉर्मेट में एक बड़े खिलाड़ी बन सकते थे. उनके पास कमाल की स्किल है. अब उन्हें आगे भी अपनी फिटनेस बरकरार रखनी होगी.” भुवनेश्वर ने वनडे में कमाल की गेंदबाजी की है. वो अब तक 121 मैचों में 141 विकेट ले चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ