Nana Patekar Top 10 movies: नाना पाटेकर की टॉप 10 फिल्में, जो बनीं ऑडियंस की फेवरेट; देखें लिस्ट

Nana Patekar Top 10 Movies: नाना पाटेकर के निधन के बाद हर कोई हैरान है. एक्टर की यादें उनके फैंस में अभी भी जिंदा हैं. बॉलीवुड में उन्होंने कईं ऐसी फिल्में दी हैं, जो ऑडियंस की फेवरेट बन गई हैं. चलिए टॉप 10 फिल्मों के नाम जानते हैं.

Nana Patekar Top 10 Movies
1 / 11
नाना पाटेकर की टॉप 10 आइकॉनिक फिल्में (Pic Credit- IMDb/ANI)

Nana Patekar Top 10 Movies: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. इस खबर ने बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक का दिल झकझोर कर रख दिया है. अब बस फैंस के दिल में नाना पाटेकर की यादें ही रह गई हैं. बॉलीवुड में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म देकर ऑडियंस का दिल जीता है. आज हम आपको उनकी टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो ऑडियंस की फेवरेट बन गई थीं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.  

विज्ञापन

परिंदा

परिंदा2 / 11

नाना पाटेकर की ये फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में नाना पाटेकर ने अन्ना का किरदार निभाया था, जो काफी फेमस भी हुआ था. इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और सुरेश ओबेरॉय भी शामिल हैं.

विज्ञापन

क्रांतिवीर

क्रांतिवीर3 / 11

साल 1994 में रिलीज हुई ये फिल्म भी काफी फेमस हुई थी. इस फिल्म में नाना पाटेकर फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में एक्टर ने 'प्रताप नारायण तिलक' का किरदार निभाया था, जिसने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. नाना पाटेकर के साथ-साथ इस फिल्म में डिंपल कपाडिया, परेश रावल, मेहुल कुमार और ममता कुलकर्णी लीड रोल में हैं.

प्रहार: द फाइनल अटैक

प्रहार: द फाइनल अटैक4 / 11

साल 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी नाना पाटेकर ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में एक्टर ने 'मेजर चौहान' का धमाकेदार किरदार निभाया था. वहीं इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाडिया, शिवकुमार सुब्रमण्यम और मकरंद देशपांडे शामिल हैं.

विज्ञापन

अग्निसाक्षी

अग्निसाक्षी5 / 11

नाना पाटेकर की ये फिल्म रोमांटिक-थ्रिलर थी. वहीं इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ-साथ मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, रवि बहल, दिव्या दत्ता और प्रदीप चौधरी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में नाना पाटेकर ने एक सनकी इंसान का किरदार निभाया था.

अब तक छप्पन

अब तक छप्पन6 / 11

नाना पाटेकर की ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म में एक्टर ने साधु अगाशे का किरदार निभाया था, जो ऑडियंस को काफी पसंद भी आया था. नाना पाटेकर के साथ-साथ इस फिल्म में रेवती, यशपाल शर्मा, नकुल वैद्य, मोहन अगाशे और कुणाल विजयकर लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

शक्ति: द पावर

शक्ति: द पावर7 / 11

साल 2002 में रिलीज हुई इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नाना पाटेकर ने विलेन का किरदार निभाया था. फिल्म में एक्टर के किरदार का नाम 'नरसिंह' होता है. वहीं इस किरदार ने हर किसी को हैरान कर दिया था. वहीं इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ करिश्मा कपूर, शाहरुख खान, संजय कपूर और प्रकाश राज भी लीड रोल में हैं.

वेलकम

वेलकम8 / 11

साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में नाना पाटेकर ने 'उदय शेट्टी' का किरदार निभाया था. ये किरदार आइकॉनिक बन गया था. वहीं फिल्म में इस किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ-साथ अक्षय कुमार, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ, फिरोज खान और परेश रावल जैसे सितारे शामिल हैं.

विज्ञापन

राजनीति

राजनीति9 / 11

साल 2010 में आई 'राजनीति' फिल्म में भी नाना पाटेकर ने अहम रोल निभाया है. इस फिल्म में एक्टर ने बृज गोपाल के किरदार को निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इसमें नाना पाटेकर के साथ-साथ रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, कैटरीना कैफ, मनोज बाजपेयी और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे शामिल हैं.

तिरंगा

तिरंगा10 / 11

साल 1993 में आई इस फिल्म में भी नाना पाटेकर के किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में एक्टर ने शिवाजीराव वाग्ले का किरदार बखूबी निभाया था. वहीं इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ-साथ राज कुमार, सुरेश ओबेरॉय, मेहुल कुमार, महावीर शाह जैसे सितारे शामिल थे.

विज्ञापन

हाउसफुल 5

हाउसफुल 511 / 11

पिछले साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में 'नाना पाटेकर' ने धगडू का किरदार निभाया था. ये किरदार ऑडियंस को खूब पसंद आया था. वहीं एक्टर ने फिल्म में 'द फूगड़ी डांस' गाने पर डांस भी किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारे नजर आए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन