KBKJ Salman Khan Death Threats: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। फैंस को भी सलमान खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
बीते कुछ समय से सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इस बीच अब फिर से खबर आ रही है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज से पहले ही सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है।
राखी सावंत को मिली धमकी
दरअसल, राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए ये बताया है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है। इतनी ही नहीं बल्कि राखी ने पैपराजी के सामने मेल को पढ़कर भी सुनाया है। राखी ने जो मेल पढ़ा है, उसमें लिखा है कि- ‘राखी हमारी तेरे साथ कोई दुश्मनी नहीं है तू सलमान खान के मैटर में इंवॉल्व मत हो, वरना तुझे बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी और तेरे भाई सलमान खान को हम मुंबई में ही मारेंगे चाहते कितनी सिक्योरिटी बढ़ा लें।’
राखी सांवत का वीडियो आया था सामने
बता दें कि पिछली बार सलमान खान को जब धमकी मिली थी, तो राखी सांवत को एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में राखी ने भाई जान की ओर से लॉरेंस बिश्नोई और गैंग से माफी मांगती और सलमान खान पर बुरी नजर न रखने की बात कही थी। अब फिर से फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज से पहले इस तरह से सलमान खान को धमकी मिलने की खबर हर किसी को परेशान कर रही है।
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज से पहले फिर सलमान को मिली धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज से पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान को धमकी भरा ई मेल मिला है।
सलमान खान की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी एएनआई ने ट्वीट कर बताया था कि मुंबई पुलिस को एक कॉल आया, जिसकी पहचान राजस्थान के जोधपुर के किसी रॉकी भाई के रूप में हुई थी। इस कॉलर ने धमकी देते हुए कहा था कि 30 अप्रैल को वो सलमान खान (Salman Khan) को मार देगा। इस मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है और सलमान खान की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
12 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
12 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
15 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
16 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
21 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
22 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
23 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines