सिकंदर को तीसरे दिन ही लगा तगड़ा झटका, फिल्म की कमाई में इतने करोड़ की गिरावट

फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने के लिए खूब हाथ-पैर मार रही है। हालांकि, ओपनिंग डे से ही इसकी पकड़ ढीली नजर आ रही है। इस बीच फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं।

Sikandar

Sikandar

विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। जी हां, थिएटर्स में आज फिल्म का तीसरा दिन था। फिल्म ने ओपनिंग तो कुछ खास नहीं की, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल देखा गया था। हालांकि, तीसरे दिन ‘सिकंदर’ को फिर तगड़ा झटका लगता नजर आ रहा है और फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म ‘सिकंदर’

Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले मंगलवार को 16.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी ये आंकड़े अनुमानित और शुरुआती हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 71.45 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, अगर इस फिल्म के बीते दो दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन यानी ओपनिंग डे पर 26 करोड़ की कमाई की थी।

विज्ञापन

10 अप्रैल को रिलीज हो रही ‘जाट’

वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में सलमान खान की फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ भी रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में ‘सिकंदर’ के पास अपना जलवा दिखाने के लिए ज्यादा टाइम नहीं बचा है।

बॉक्स ऑफिस पर सनी और सलमान आमने-सामने

फिल्म ‘जाट’ की रिलीज के बाद ये दोनों ही फिल्मों के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होगा और देखने वाली बात ये होगी कि इन दोनों फिल्मों में कौन किस तरह से कलेक्शन करती है? बता दें कि फिल्म ‘जाट’ का भी ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का भी बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ