क्या Salman Khan बने फोटोग्राफर, किस हैंडसम-हंक का किया फोटोशूट?

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। भाईजान की इस फिल्म का लोगों को भी बेहद बेसब्री से इंतजार है। इश बीच अब सलमान किसी और वजह से सुर्खियों में हैं।

Salman khan, Hrithik Roshan

Salman khan, Hrithik Roshan

विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का अपना एक अलग ही स्वैग रहता है। सलमान खान हमेशा ही अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि कैमरा संभालने में भी माहिर हैं। जी हां, अब भाईजान जो अपने स्वैग और अंदाज के लिए फेमस हैं, तो जाहिर है कि उनके अंदर एक नहीं बल्कि कई हुनर होंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान खान ने किसके लिए कैमरा संभाला है? तो आइए जानते हैं…

रेडिट पर सामने आया पोस्ट

दरअसल, रेडिट पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि सलमान खान ने बॉलीवुड के हैंडसम-हंक एक्टर ऋतिक रोशन का प्रोफेशनल फोटोशूट किया था। रेडिट पर BollyBlindsNGossip ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि जब सलमान, ऋतिक रोशन के लिए फोटोग्राफर बने और एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें ऋतिक रोशन की अलग-अलग पोज में फोटोज हैं।

विज्ञापन
Salman khan, Hrithik Roshan

Salman khan, Hrithik Roshan

यूजर्स कर रहे चर्चा

सोशल मीडिया पर सामने आए इस पोस्ट की जिम्मेदारी News24 नहीं लेता है और ना ही इसकी पुष्टि करता है, लेकिन रेडिट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं बल्कि इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। वहीं, अगर सलमान खान की बात करें तो इन दिनों भाईजान अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं।

बिग बॉस के 18वें सीजन को किया होस्ट

इसके पहले सलमान खान अपने पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे थे। इस दौरान भी सलमान खान खूब चर्चा में रहे और उन्होंने खूब सुर्खियां भी बटोरी। वहीं, अगर ऋतिक रोशन की बात करें तो अभिनेता को डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशन्स’ में देखा गया और इस डॉक्यूमेंट्री से उन्होंने खूब चर्चा भी बटोरी।

विज्ञापन

फिल्म ‘सिकंदर’

इसी के साथ अगर सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अभी से बज बनने लगा है और लोगों को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। अब भई सलमान खान की फिल्म है, तो जाहिर है कि फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ