Saiyaara विक्की कौशल की Chhaava से कितनी पीछे? साल की बड़ी हिट फिल्मों में हुई शामिल

Saiyaara and Chhaava Box Office Collection: अहान पांडे की डेब्यू मूवी ‘सैयारा’ साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है। वहीं ये मूवी अभी भी विक्की कौशल की ‘छावा’ को मात नहीं दे पाई है। आइए आपको भी बताते हैं विक्की कौशल की मूवी से ‘सैयारा’ कितनी पीछे है?

saiyaara (7)

Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Saiyaara and Chhaava Box Office Collection: चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। मूवी सिनेमाघरों में छाई हुई है। वहीं मूवी के लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। कमाई के मामले में ये मूवी साल की सबसे बड़ी मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। हालांकि ये मूवी विक्की कौशल की ‘छावा’ का रिकॉर्ड अभी नहीं तोड़ पाई है। आइए आपको भी बताते हैं ‘छावा’ से ‘सैयारा’ अभी कितनी पीछे है?

यह भी पढ़ें: Saiyaara ने तीसरे दिन भी किया धमाका, पहले संडे को कमा डाले इतने करोड़

विज्ञापन

साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

विक्की कौशल की ‘छावा’ इस साल की शुरुआत में 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी। इस मूवी ने पहले दिन ही 31 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी और ये साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई थी। वहीं अगर अहान पांडे की मूवी की बात करें तो ‘सैयारा’ ने पहले दिन 21 करोड़ का बिजनेस किया है और ये भी बड़ी ओपनर फिल्म कहलाई जा रही है।

‘छावा’ से कितनी पीछे ‘सैयारा’?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अहान पांडे की मूवी ने 3 दिन में 83 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं विक्की कौशल की मूवी ने तीन दिन में 116.5 करोड़ का बिजनेस किया था। आंकड़ों मुताबिक अहान पांडे की डेब्यू मूवी अभी विक्की कौशल की ‘छावा’ से 33.5 करोड़ पीछे है। ‘छावा’ के अब तक के कलेक्शन की बात की जाए तो इस मूवी ने भारत में 601.54 करोड़ की कमाई की है।

विज्ञापन

नई जोड़ी पर ऑडियंस लुटा रही प्यार

वहीं बता दें अहान पांडे ने अपनी पहली मूवी से अपनी एक्टिंग से सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अहान के साथ अनीत पड्डा को भी ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। सोलो मूवी की बात करें तो अनीत की भी ये पहली मूवी ही है। हालांकि इससे पहले वो टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। इस मूवी के बाद से कह सकते हैं कि बॉलीवुड को एक नई जोड़ी मिल गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ