फिल्म ‘सैयारा’ का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में रिलीज क्या हुई कि बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश हो गई। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं और आज टिकट खिड़की पर फिल्म का तीसरा दिन है। तीन दिन में ही फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘सैयारा’ की तीसरे दिन की कमाई
Sacnilk.com की मानें तो, फिल्म ‘सैयारा’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 38.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीसरे दिन भी शानदार कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ‘सैयारा’ की टोटल कमाई 84.16 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म के पहले दो दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
100 करोड़ से चंद कदम दूर
वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म तीन दिन में ही 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है। 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए इस फिल्म को अब 15.84 करोड़ रुपये और चाहिए। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले मंडे को कितना कलेक्शन करती है। ‘सैयारा’ का क्रेज बेहद तगड़ा है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म मंडे टेस्ट में पास ही होगी।
50 से 60 करोड़ रुपये है फिल्म का बजट
हालांकि, फिल्म का मंडे का कलेक्शन आने के बाद ही ये साफ होगा कि फिल्म ने अपने पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया है। वहीं, अगर फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और फिल्म ने बेहद आसानी से अपने बजट को निकाल लिया है और सुपरहिट साबित हुई है।
ब्लॉकबस्टर निकली ‘सैयारा’
इसी के साथ अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। इस रोमांटिक फिल्म से इन दोनों स्टार्स ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया है। अहान और अनीत की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।