Saif Ali Khan: सैफ अली खान के साथ हमले के दौरान क्या-क्या हुआ था? उस रात की गुत्थी अब सुलझ चुकी है। अब खुद सैफ ने दुनिया को अपने हमले का सच बता दिया है। अभी तक कई चीजों को लेकर सस्पेंस बना हुआ था कि आखिर जब सैफ पर वार हुआ तब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) कहां थीं? उन्हें अस्पताल लेकर कौन गया था? करीना सैफ के साथ ऑटो में क्यों नहीं थीं? अब इन सभी सवालों के जवाब खुद सैफ अली खान ने अपने हालिया इंटरव्यू में दे दिए हैं।
सैफ पर हमले के दौरान कहां थीं करीना?
एक्टर ने ठीक होने के बाद अब अपने बयान में रिवील किया है कि उस रात करीना उनके साथ घर में थी जब हमलावर घर में घुस आया था। आपको बता दें, सैफ पर हुए अटैक के बाद करीना को खूब ट्रोल किया गया था कि वो पार्टी कर रही थीं। हालांकि, अब सैफ ने रिवील किया है कि वो डिनर के लिए बाहर गई थीं, लेकिन हादसे के वक्त तक वो लौट चुकी थीं और उन्हीं के साथ थीं। सैफ ने बताया कि करीना डिनर के लिए गई थीं और उन्हें सुबह कुछ काम था, तो वो घर पर ही रुके थे। करीना के लौटने के बाद दोनों ने बातचीत की और ये सोने चले गए।
सैफ के साथ अस्पताल क्यों नहीं गई थीं करीना?
इसके बाद इनकी हाउस हेल्प आई और उसने कहा कि घर में कोई घुस आया है। वो जेह के रूम में है और उसके हाथ में चाकू है और वो पैसे मांग रहा है। इसके बाद सैफ अपना आपा खो बैठे और उस आदमी को पकड़ लिया। इसी दौरान सैफ को चोटें आईं। इस दौरान करीना अपने छोटे बटे जेह को तैमूर के रूम में ले गईं। करीना उस दौरान चीख रही थीं कि बच्चों को बाहर लेकर जाओ। करीना सैफ को बाहर चलने के लिए कहती रहीं क्योंकि वो चाहतीं थीं कि सैफ जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंच जाएं। हालांकि, करीना को उस दौरान ऐसा लग रहा था कि हमलावर अभी भी आसपास हो सकता है और उसके साथ और भी लोग हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Celebrity Masterchef में Nikki Tamboli के साथ ये क्या हुआ? रो-रोकर बेहाल हुईं एक्ट्रेस
तैमूर को अस्पताल क्यों लेकर गए थे घायल सैफ?
करीना उस वक्त जेह को वहां से निकालना चाहती थीं। वो रिक्शा रोकने की कोशिश कर रही थीं। करीना काफी चिल्ला रही थीं और उस वक्त सैफ ने कहा था कि वो ठीक हैं और वो तैमूर को लेकर अस्पताल चले गए, जबकि करीना जेह को लेकर करिश्मा के घर जाने वाली थीं। क्योंकि करिश्मा फोन नहीं उठा रही थीं। वहीं, सैफ ने रिवील किया है कि तैमूर ने उनसे सवाल किया था कि ‘आप मरने वाले हैं?’ इस दौरान वो एक दम शांत था और उसने कहा था कि वो उनके साथ जाएगा। तैमूर कि बातें सुनकर सैफ बस उस वक्त बेटे के साथ रहना चाहते थे क्योंकि उन्हें उसे देखने भर से ही आराम मिल रहा था। सैफ अकेले नहीं जाना चाहते थे और उन्होंने सोचा था कि अगर कुछ हो गया, तो तैमूर उनके साथ तो होगा।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines