Saif Ali Khan को हमले के बाद कौन-कौन मिलने पहुंचा? करीना का भी पूछा हाल

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के हाल लेने के लिए कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन एक्टर का हाल लेने आया?

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

विज्ञापन

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर बीती रात एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से घुस गया। जैसे ही सैफ को इसकी भनक लगी, तो एक्टर चोर को पकड़ने लगे, लेकिन इस दौरान चोर ने सैफ पर ही चाकू से हमला कर दिया और सैफ घायल हो गए। इस वक्त एक्टर अस्पताल में हैं और इनका इलाज चल रहा है। हालांकि, एक्टर खतरे से बाहर हैं। इस बीच बॉलीवुड के तमाम सितारों को भी नवाब की चिंता हुई और एक्टर का हाल लेने के लिए स्टार्स अस्पताल पहुंचे। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सैफ अली खान का हाल लेने गया?

किसने-किसने लिया सैफ अली खान का हाल?

सारा अली खान और इब्राहिम खान

सोशल मीडिया पर सारा अली खान और इब्राहिम खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों अपने पिता सैफ अली खान से मिलने के बाद नजर आए हैं। दोनों को अस्पताल के बाहर देखा गया। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

करण जौहर

घटना के बाद मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर भी करीना कपूर खान से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान करण जौहर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

करीना के माता-पिता

सैफ पर हमले के बाद करीना कपूर के माता-पिता ने भी अपने दामाद का हाल लिया। इसके बाद दोनों को करीना के घर भी जाते देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

अदार जैन

घटना के बाद करीना के चचेरे भाई अदार जैन और उनकी पत्नी भी सैफ से मिलने के लिए पहुंचे। दोनों ने सर्जरी के बाद सैफ अली खान का हाल लिया। इनका भी वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

आलिया भट्ट

इस घटना के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी करीना का हाल लेने के लिए पहुंची। आलिया भट्ट ने एक्ट्रेस, उनके बच्चे और सैफ का हाल लिया। आलिया का वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

संजय दत्त

इस चौंकाने वाली घटना के बाद संजय दत्त भी करीना कपूर के घर पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने सैफ, बच्चे और उनका हाल लिया। संजय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी की स्टार्स ने सैफ को लेकर चिंता जाहिर की और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, इम्तियाज अली, चिरंजीवी, सोनू सूद जैसे स्टार्स ने सैफ के जल्दी ठीक होने की दुआ की है। फैंस और सैफ के चाहने वाले सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ