हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Saif Ali Khan का हमले के बाद कैसा था हाल? उस ऑटोवाले ने बताया, जो ले गया था अस्पताल

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ही इस मामले में आए हर एक अपडेट पर लोगों की नजरें हैं। इस बीच अब ऑटो रिक्शा वाले ने पूरी कहानी बताई है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Knife Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल बढ़ी हुई है। हर कोई सैफ को लेकर टेंशन में है और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है। हालांकि, सैफ अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन फिर भी लोगों में उनके लिए चिंता देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही है। इस बीच अब जिस ऑटो रिक्शा वाले ने सैफ को अस्पताल पहुंचाया, उसने पूरी कहानी बताई है। आइए जानते हैं कि ऑटो वाले ने क्या कहा?

ऑटो रिक्शा वाले ने बताई पूरी कहानी

दरअसल, जिस ऑटो रिक्शा वाले ने सैफ को अस्पताल पहुंचाया उसने अपना नाम भजन सिंह बताया है। ऑटो ड्राइवर का कहना है कि वो उत्तराखंड के रहने वाले हैं। भजन सिंह बीते 20 सालों से ऑटो चला रहे हैं और वो रात की ही ड्यूटी करते हैं। ड्राइवर की मानें तो उनका कहना है कि उस रात सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर और एक और शख्स के साथ बिल्डिंग के गेट के बाहर से ऑटो में बैठे थे। ड्राइवर ने बताया कि जो लोग एक्टर के साथ थे उन्होंने पूछा था कि अस्पताल जाने में कितना टाइम लगेगा?

लीलावती अस्पताल पहुंचाया

इसके आगे ड्राइवर ने बताया कि उस टाइम सैफ अली खान ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना था, जो खून से पूरा सना हुआ था। इस दौरान उन्होंने आपस में बात की और लीलावती अस्पताल चलने के लिए कहा। ड्राइवर ने बताया कि उन्हें नहीं पता था जो घायल शख्स उनके साथ ऑटो में जा रहे हैं, वो सैफ अली खान हैं।

स्ट्रेचर लाओ मैं सैफ अली खान हूं

ऑटो ड्राइवर ने बताया कि उन्हें सैफ के बारे में तब पता लगा जब सैफ ने ऑटो से उतरकर गॉर्ड से कहा कि स्ट्रेचर लाओ मैं सैफ अली खान हूं। उन्होंने बताया कि सैफ की बिल्डिंग के बाहर कई लोग खड़े होकर ऑटो, ऑटो चिल्ला रहे थे। उनके साथ ऑटो में एक बच्चा और दो लोग बैठे थे। उन्होंने कहा कि भले ही वो नहीं जानते थे कि जिनकी मदद उन्होंने की है, वो सैफ हैं, लेकिन वो खुश हैं कि उन्होंने एक्टर की मदद की।

पुलिस कर रही जांच

गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात सैफ अली खान के घर में एख अज्ञात शख्स चोरी के मकसद से घुस गया था। इस दौरान चोर ने सैफ पर हमला किया और वो घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सैफ अली खान अब ठीक हैं। मामले में आगे ताजा अपडेट पर नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss में अब तक कौन-कौन बना विनर? देखें 17 सीजन की पूरी लिस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें