हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पहलवान नहीं है Saif Ali Khan का आरोपी', पिता का चौंकाने वाला खुलासा

 Saif Ali Khan Attacker Father Interview: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स के पिता ने अब चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी के रेसलर होने की बात को उसके पिता ने पूरी तरह से नकार दी है।

विज्ञापन
 Saif Ali Khan Attacker Father Interview

 Saif Ali Khan Attacker Father Interview: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार शरीफुल इस्लाम शहजाद के पिता ने हाल ही में एक एबीपी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई अहम बातें शेयर की हैं। उन्होंने मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए बताया कि उनका बेटा कभी पहलवान नहीं था और वो बांग्लादेश में एक बाइकर था। इसके अलावा शहजाद के भारत आने के बारे में भी उन्होंने कई खुलासे किए हैं।

आरोपी के पिता के चौंकाने वाले खुलासे

शहजाद के पिता ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि उनका बेटा बांग्लादेश के जोलोकाठी गांव का रहने वाला था और 2024 के मार्च महीने में भारत आया था। आरोपी के पिता ने कहा, ‘हम लोग राजनीति में शामिल थे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सदस्य थे। शेख हसीना की सरकार आते ही मेरे दो बेटे और मैं बहुत उत्पीड़न का शिकार हुए। साल 2024 में जब शेख हसीना की सत्ता मजबूत हुई, तो हमारे लिए अपने गांव में रहना मुश्किल हो गया था। इसके बाद शरीफुल ने मुझसे पूछा, ‘अब्बा, अब हम क्या करें?’

विज्ञापन

‘हर महीने 10 से 15 हजार रुपये भेजता था’

शरीफुल के पिता ने बताया कि बेटे ने मार्च और अप्रैल 2024 के बीच अवैध रूप से भारत आकर मुंबई में एक होटल में काम करना शुरू किया। हालांकि उनका बेटा भारत आने से पहले किसी तरह के दस्तावेज साथ नहीं लाया था। उन्होंने कहा कि ‘वो हर महीने 10 से 15 हजार रुपये भेजता था’।

शरीफुल के बारे में मीडिया में ये खबरें थीं कि वो एक पहलवान था, लेकिन उसके पिता ने इन खबरों को नकारते हुए कहा कि ‘वो कभी पहलवान नहीं था। वो जोलोकाठी में बाइकर था। मैंने खुद उसे बाइक खरीदी थी। हमारे गांव में कई लोग बाइक चलाते थे  और शरीफुल भी उसी तरह बाइक चलाता था।’

विज्ञापन

टीवी पर देखकर चला पता

आरोपी के पिता ने कहा कि वो ये भी नहीं जानते थे कि उनका बेटा सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि ‘मैंने ये सारी बातें टीवी पर देखीं। मुझे नहीं पता था कि शरीफुल ने किसी पर हमला करने की कोशिश की’

मुंबई पुलिस ने शरीफुल इस्लाम शहजाद को रविवार को गिरफ्तार किया था और उन्होंने दावा किया कि शहजाद बांग्लादेशी नागरिक है। पुलिस के मुताबिक शहजाद ने अपनी गिरफ्तारी के बाद अपराध कबूल किया है।

विज्ञापन

इस पूरे मामले में शरीफुल के परिवार का कहना है कि उनका बेटा किसी अपराध में शामिल नहीं था और जो कुछ भी हुआ, वो एक हादसा था। इस खुलासे से ये भी साफ हो गया कि शरीफुल का परिवार बांग्लादेश में गंभीर उत्पीड़न का सामना कर रहा था और शायद इसी वजह से उसने भारत में आकर एक नई जिंदगी शुरू करने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें: भारत में वेटर का काम करता था ये शख्स, अब चीनी फिल्मों में एक्टिंग से बना 8 होटल का मालिक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola