भारत में वेटर का काम करता था ये शख्स, अब चीनी फिल्मों में एक्टिंग से बना 8 होटल का मालिक

Man Who Was A Waiter in India Now Superstar In China: भारतीय मूल के एक्टर देव रतूड़ी कभी वेटर का काम करते थे लेकिन अब वो चीनी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन चुके हैं।

Man Who Was A Waiter in India Now Superstar In China

Man Who Was A Waiter in India Now Superstar In China

Man Who Was A Waiter in India Now Superstar In China: कभी भारत के एक छोटे से गांव में जन्मे देव रतूड़ी आज चीनी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुके हैं। देव की कहानी आज चीन में भी प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी है। देव रतूड़ी एक समय भारत में वेटर का काम करते थे, आज चीन में न सिर्फ एक सफल बिजनेस मैन हैं, बल्कि चीनी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका संघर्ष और सफलता का सफर आज न सिर्फ भारतीयों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट में वेटर का काम करते थे देव

देव रतूड़ी का जन्म उत्तराखंड के टिहरी जिले के नागथत गांव में हुआ था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनके गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी थी। लेकिन इन मुश्किलों के बावजूद, देव ने कभी हार नहीं मानी। जब वो युवा थे, तो दिल्ली गए और वहां एक रेस्टोरेंट में बर्तन धोने का काम शुरू किया। कड़ी मेहनत करने के बाद उन्होंने वेटर और फिर मैनजर के तौर पर भी काम किया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dev Raturi (@devraturi7)

2005 में देव चले गए चीन 

साल 2005 में देव ने एक बड़ा कदम उठाया और चीन जाने का फैसला किया। देव को ना तो चीनी भाषा आती थी और न ही वहां की संस्कृति के बारे में कुछ पता था। लेकिन उनका आत्मविश्वास और मेहनत रंग लाई। उन्होंने चीन के शेनजेन में एक भारतीय रेस्टोरेंट में काम शुरू किया और कुछ समय बाद उन्होंने अपना खुद का रेस्टोरेंट चेन ‘रेड फोर्ट’ खोल लिया। आज उनके पास चीन के अलग-अलग शहरों में आठ भारतीय रेस्टोरेंट्स हैं।

विज्ञापन

चीनी फिल्म इंडस्ट्री में भी बना चुके नाम

इसके साथ ही देव ने चीनी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी जगह बनाई है। वो अब एक बड़े अभिनेता के रूप में चीनी ड्रामा और फिल्मों में नजर आते हैं। उनका अभिनय कौशल चीनी दर्शकों द्वारा सराहा गया है और वो वहां एक बड़ा चेहरा बन चुके हैं। उनके कुछ बड़े चीनी टीवी ड्रामों और फिल्मों में My Roommate is a Detective और The Trapped शामिल हैं।

देव की कहानी न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में उन लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो अपने हालातों से निराश होकर आगे बढ़ने का साहस खो देते हैं। देव रतूड़ी आज एक ऐसे उदाहरण हैं, जो ये साबित करते हैं कि अगर मेहनत और जुनून साथ हो, तो दुनिया की कोई भी सीमा नहीं होती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ