हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कॉलर ने मांगे 20 करोड़ रुपये

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर कुछ महीने पहले ही फायरिंग हुई थी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि रोहित शेट्टी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है.

विज्ञापन
Rohit Shetty को मिली जान से मारने की धमकी

मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, खबर आ रही है कि डायरेक्टर को एक फिर  से जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और उनसे 20 करोड़ रुपये  की मांग की है. इस धमकी बाद ही मुबंई पुलिस एक्शन में आई और अज्ञात कॉलर की तलाश में जुट गई है.

दरअसल, यह पहली बार नहीं है कि एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी को धमकी मिली है. इससे पहले डायरेक्टर को 31 जनवरी और 1 फरवरी के बीच उनके घर पर पांच राउंड फायरिंग हुई थी. इस दौरान एक गोली उनके जीम पर भी लगी थी. इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया था.

यह भी पढ़ें: ‘हम दोनों अब साथ नहीं रहते…’, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ले रहे हैं तलाक; Lock Upp 2 के प्रीमियर पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

पहली बार कब हुई थी फायरिंग

आपको बता दें कि जनवरी में हुई फायरिंग मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे शहरों से इन लोगों को गिरफ्तार किया था. लेकिन आज यानी 27 जून की सुबह डायरेक्टर को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी का कॉल आते ही मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है और कॉलर की तलाश शुरु कर दी है.

यह भी पढ़ें: Rajamouli का बड़ा खुलासा, ‘Baahubali’ को पहले हुआ 70 करोड़ का घाटा, फिर ऐसे बनी ब्लॉकबस्टर

विज्ञापन

रोहीत शेट्टी का वर्कफ्रंट

वहीं रोहित शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इन दिनों डायरेक्टर अपने पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उनके फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि इस शो की शूटिंग को पूरा कर लिया गया है. ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हुई है. वहीं उम्मीद अब यह की जा रही है कि इस शो को जुलाई में ही शुरु कर दिया जाएगा. इस नए सीजन में आपको गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल, रुबीना दिलैक, फरहाना भट्ट जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola