Rishab Tandon Death: फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का निधन हो गया है. ऋषभ के करीबी दोस्त ने उनके निधन की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि ऋषभ टंडन का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. ऋषभ के जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सिंगर के करीबी दोस्त ने बताया कि ऋषभ का निधन बीते दिन देर रात दिल्ली में हुआ. इसके बाद से उनके फैंस भी शॉक्ड में हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं.
पालतू जानवरों से था प्यार
ऋषभ टंडन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्हें पालतू जानवरों से काफी प्यार था. सिंगर मुंबई में अपनी पत्नी और कई पालतू जानवरों के साथ रहते थे. सोशल मीडिया पर उनके कई गाने काफी फेमस थे. वहीं कुछ गाने तो ऋषभ के अभी तक रिलीज भी नहीं हुए हैं जो उन्होंने रिकॉर्ड किए हुए हैं. उनका एक गाना ‘फकीर’ काफी फेमस हुआ था, जिसके बाद से ऋषभ को ‘फकीर सिंगर’ के नाम से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी.
कौन थे ऋषभ टंडन?
वहीं ऋषभ इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते थे. इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख 49 हजार फॉलोअर्स थे. वहीं ऋषभ के इंस्टा बॉय के मुताबिक वो भगवान शिव के काफी बड़े भक्त थे. इसके साथ ही वो सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और एक्टर भी थे. उनका इश्क फकीराना गाना काफी हिट हुआ था. वहीं एक हफ्ते पहले एक्टर ने अपना जन्मदिन अपनी वाइफ के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया था.
यह भी पढ़ें: Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग की विसरा रिपोर्ट कब आएगी? असम के CM ने दिया अपडेट
लास्ट पोस्ट वायरल
सोशल मीडिया पर एक्टर की लास्ट पोस्ट भी उनके बर्थडे की ही है. इस पोस्ट को ऋषभ की पत्नी ने अपलोड किया था, जिसे ऋषभ ने अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया था. इसमें ऋषभ और उनकी पत्नी क्यूट पोज देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो से पता चलता है कि ऋषभ और उनकी पत्नी ओलेस्या में काफी गहरा प्यार था.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines