जेल में सुपरस्टार दर्शन काट रहा मौज, सामने आया वीआईपी ट्रीटमेंट का एक और सच

Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है, दरअसल अब एक्टर दर्शन के जेल में टीवी देखने की बात सामने आई है।

Renukaswamy Murder Case: Darshan Gets TV In Jail

Renukaswamy Murder Case: Darshan Gets TV In Jail

विज्ञापन

Renukaswamy Murder Case: पिछले कुछ दिनों से कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों फिलहाल रेणुकास्वामी जो कि एक ऑटो चालक था उसके मर्डर के चलते जेल में है। आए दिन इस केस को लेकर नए-नए मोड़ आते हैं। अब इसी मामले में एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अब जेल में एक्टर के साथ एक और वीआईपी ट्रीटमेंट की खबर आ रही है। अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि दर्शन जेल में मौजूद अपने दूसरे साथियों के साथ पार्टी कर रहे हैं और अब खबर आ रही है कि वो वहां ना ही सिर्फ पार्टियां बल्कि टीवी भी मजे से बैठकर देख रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

एक्टर दर्शन को दिखाया गया टीवी?

रिपोर्ट्स की मानें तो गणेश उत्सव के मौके पर सुपरस्टार दर्शन के साथ वीआईपी ट्रीटमेंट देखने को मिला, उन्हें जेल के अंदर टीवी दिखाया जा रहा है। जहां वो मजे से बैठकर जानकारी ले रहे हैं कि देश और दुनिया में क्या कुछ चल रहा है। एक्टर दर्शन के साथ इस तरह के वीआईपी ट्रीटमेंट की ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी वो आराम से अपने दोस्तों के साथ बैठकर जेल में मजे करते हुए दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन

इतना ही नहीं जेल अधिकारियों ने दर्शन के लिए एक स्पेशल कुर्सी की मांग को भी मान लिया था, क्योंकि वो भारतीय शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे थे। दर्शन को फोन कॉल करने की भी अनुमति दी गई थी।

सूत्रों ने ये भी खुलासा किया है कि दर्शन के निजी खाते में ₹35,000 जमा किए गए थे। उन्होंने जेल कैंटीन से चाय और कॉफी पर अब तक 735 रुपये खर्च किए। हाल ही में दर्शन पर चार्जशीट दाखिल की गई है, जिसके बाद वो दबाव में हैं और इसके नतीजों को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन

चार्जशीट में क्या कुछ खुलासा हुआ?

चार्जशीट में दर्शन द्वारा रेणुकास्वामी पर किए गए अत्याचारों का गंभीर खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शन और बाकी आरोपियों ने जानबूझकर रेणुकास्वामी को नॉन-वेज खाना खाने पर मजबूर किया, जबकि वो शाकाहारी थे। जब रेणुकास्वामी ने बिरयानी थूक दी, तो दर्शन ने उसे लात मारी और खाना थूकने के लिए उसे बहुत मारा गया। इसके अलावा रेणुकास्वामी का मर्डर क्यों किया गया था ये भी साफ हो गया है। दर्शन का फैन रेणुकास्वामी पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजता था जिसकी वजह से दर्शन और पवित्रा काफी समय से उसकी हत्या की प्लानिंग कर रह थे।

दर्शन के जूते पर मिले खून के धब्बे

दर्शन द्वारा रेणुकास्वामी को बार-बार लात मारे जाने की घटना तब हुई जब वो गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसके शरीर से बहुत खून बह रहा था। इसके बाद दर्शन वही जूते पहनकर मैसूर की यात्रा पर गए, जिनमें रेणुकास्वामी के खून के धब्बे थे। लेकिन जब पुलिस ने दर्शन को अगली सुबह गिरफ्तार किया, तो उन्होंने अलग जूते पहने हुए थे। होटल स्टाफ ने खून लगे जूते और बाकी सामान पैक करके दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी के बेंगलुरू स्थित घर पर भेज दिए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने विजयलक्ष्मी के घर से दर्शन की सारी चीजें जब्त कर ली हैं। सूत्रों ने बताया कि दर्शन के जूते पर खून का धब्बा इस मामले में उसकी हत्या में इन्वॉल्वमेंट को साबित करने के लिए एक महत्वपूर्ण सबूत है। इस जूते के खून के धब्बे ने पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया है और इसे न्यायिक प्रक्रिया में एक अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ