Ranveer Allahbadiya Case: रणवीर अल्लाहबादिया अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लगातार विवादों में हैं। अब उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस की टीम जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रणवीर ने आपत्तिजनक टिप्पणी समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में की थी। यूट्यूबर ने माता-पिता व परिवार को लेकर अश्लील कमेंट किया था। इसके बाद कॉमेडियन समय रैना, यूट्यूबर रणवीर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा समेत शो के आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। इस मामले की जांच के लिए अब मुंबई पुलिस की टीम रणवीर के घर पहुंची है।
यह भी पढ़ें:Samay Raina के सपोर्ट में उतरीं Urfi Javed, Ranveer Allahbadia संग B Praak की हरकत पर किया पलटवार
मामला संसद तक पहुंच गया है। विपक्ष ने मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को भी घेरा है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मामले के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वे इस बारे में सावधान रहें कि किसे बढ़ावा देते हैं? वे पिछले साल पीएम मोदी द्वारा दिए गए डिजिटल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स में पॉडकास्टर को दिए ‘डिसरप्टर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार का जिक्र कर रहे थे।
सोमवार तक मुंबई में रणवीर के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। अल्लाहबादिया के इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन (45 लाख) फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर उनके 1.05 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। पुलिस के अनुसार अभी मामले की जांच की जा रही है। रैना और रणवीर को मामले की जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। अल्लाहबादिया की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की भाभी का शादी के बाद ये क्या हो गया हाल? शरीर पर निशान देख चौंके फैंस
सरमा ने अल्लाहबादिया, यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कॉमेडियन जसप्रीत सिंह, मखीजा, रैना और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बारे में जानकारी दी है। वहीं, फडणवीस ने कहा कि उनको मामले की जानकारी है। हर किसी को बोलने की आजादी है, लेकिन इसका मतलब कुछ भी बोल देना नहीं है। हर किसी को अपनी सीमा में रहना चाहिए। अगर कोई सीमा पार करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
इलाहाबादिया मांग चुके माफी
हालांकि टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा होने पर अल्लाहबादिया माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा कि कॉमेडी करना उनका प्रोफेशन नहीं है। इसलिए उनसे चूक हुई है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो संदेश जारी किया है।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
8 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
13 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
14 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
18 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
18 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
21 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
22 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
23 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
1 day agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines