Samay Raina के सपोर्ट में उतरीं Urfi Javed, Ranveer Allahbadia संग B Praak की हरकत पर किया पलटवार

India’s Got Talent Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना को उर्फी जावेद का सपोर्ट मिल गया है। इनकी गिरफतारी की उठ रही डिमांड पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है।

Ranveer Allahbadia Samay Raina Urfi Javed

Ranveer Allahbadia Samay Raina Urfi Javed File Photo

विज्ञापन

India’s Got Talent Controversy: पॉपुलर शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ को लेकर इस वक्त काफी विवाद चल रहा है। समय रैना (Samay Raina) के शो में ‘बीयर बाइसेप्स’ फेम पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और ‘द रिबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखिजा (Apoorva Mukhija) ने जो-जो कहा है, उसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। बात इतनी आगे बढ़ गई है कि शो बैन करने की मांग की जा रही है और साथ ही इन तीनों को जेल में डालने की डिमांड भी राखी जा रही है।

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को मिला उर्फी का सपोर्ट

कई सेलेब्स ने खुलकर समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ अपनी बात रखी है और इनका विरोध किया है। पूरी दुनिया इस वक्त इनके खिलाफ खड़ी है। वहीं, एक शख्स है जो अब इस मुश्किलम वक्त में समय रैना को सपोर्ट करता नजर आया है। आपको बता दें, अब सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अब खुलेआम समय रैना का समर्थन किया है। इतना ही नहीं उन्होंने सिंगर बी प्राक (B Praak) की हरकत पर भी रिएक्ट किया है।

विज्ञापन
Urfi Javed

Urfi Javed

‘जेल जाना डिजर्व नहीं करते’- उर्फी जावेद

उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘आपको कुछ लोग पसंद नहीं हैं, वे जो चीजें करते हैं या कहते हैं वो आपको पसंद नहीं है, लेकिन आप इसके लिए उन्हें जेल भेजने की डिमांड कर रहे हैं? क्या आप सीरियस हैं? मुझें नहीं पता। समय मेरा दोस्त है, मैं उसका सपोर्ट करती हूं, लेकिन पैनल के बाकी लोगों ने भी जो कहा, वो सही नहीं था, हां लेकिन मुझे नहीं लगता कि वो इसके लिए जेल जाना डिजर्व करते हैं।’ उर्फी का ये पोस्ट अब वायरल हो रहा है। इसके अलावा वो भी जानते हैं कि उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया के सपोर्ट में सिंगर बी प्राक को क्या कहा है?

बी प्राक के वीडियो पर्व क्या बोलीं उर्फी?

दरअसल, बी प्राक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रणवीर अल्लाहबादिया को फटकार लगाई और रिवील किया है कि वो उनके पॉडकास्ट पर जाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने ये प्लान कैंसिल कर दिया है। इस वीडियो पर अब उर्फी का रिएक्शन सामने आया है। उर्फी ने अब बी प्राक की वीडियो शेयर कर लिखा, ‘इससे ज्यादा सहमत नहीं हो सकती! उनकी पब्लिक अनाउंसमेंट की जरूरत नहीं थी।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ