Priyanka Chopra की भाभी का शादी के बाद ये क्या हो गया हाल? शरीर पर निशान देख चौंके फैंस

Priyanka Chopra Sister In Law: प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। शादी के बाद उनकी हालत कुछ ऐसी हो गई है कि एक्ट्रेस को लोगों से मदद मांगनी पड़ी।

Priyanka Chopra Neelam Upadhyaya

Priyanka Chopra Neelam Upadhyaya File Photo

Priyanka Chopra Sister In Law: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय (Neelam Upadhyaya) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हाल ही में नीलम उपाध्याय ने सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) संग शादी की है और अब कुछ दिन बाद ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो टेंशन में आ गई हैं। नीलम उपाध्याय शादी के 3 दिन बाद ही सोशल मीडिया पर अपनी तकलीफ बताने पर मजबूर हो गईं। उनका पोस्ट देख फैंस भी चौंक गए हैं।

विज्ञापन

नीलम उपाध्याय को शादी के बाद क्या हुआ?

मशहूर साउथ एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय की शादी के दौरान जो हालत हुई है, वो काफी चिंताजनक है। एक्ट्रेस ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से अपनी हालत दिखाई है। नीलम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उनके शरीर पर कुछ भयानक निशान नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शक्ल नहीं दिखाई, बल्कि नेक एरिया की तस्वीर पोस्ट की है। उनके गले में मंगलसूत्र दिख रहा है और वो ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

नीलम उपाध्याय को हुआ कैसा रिएक्शन?

प्रियंका चोपड़ा की भाभी ने दिखाया है कि किस तरह से उन्हें रिएक्शन हुआ है और उन्हें रैशेज हो गए हैं। तस्वीर में नीलम उपाध्याय की बॉडी पर काफी ज्यादा रैशेज दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मुझे लगता है कि ये हल्दी पेस्ट का सन से हुआ रिएक्शन है। हालांकि, मैंने फंक्शन से कुछ दिन पहले पैच टेस्ट किया था और सब कुछ ठीक था। कोई उपाय?’ प्रियंका की भाभी ने रिवील किया है कि शादी की हल्दी की वजह से उन्हें ये रिएक्शन हुआ है और अब वो फैंस से इसे ठीक करने के नुस्खे पूछ रही हैं।

7 फरबरी को ही नीलम बनीं सिद्धार्थ चोपड़ा की दुल्हन

अब एक्ट्रेस को इस तरह से देखकर फैंस भी चिंता में हैं और यही उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ठीक हो जाएंगी। आपको बता दें, 7 फरवरी को ही नीलम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की भाभी बनी हैं। उनकी शादी में पूरा कपूर खानदान इकट्ठा हुआ था। परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ पहुंची थीं। मनारा चोपड़ा और उनकी फैमिली भी शादी में एन्जॉय करते हुए नजर आई थीं। अंबानी परिवार भी इस शादी में दिखाई दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ