Ranbir Kapoor ही नहीं ये स्टार्स भी हैं असली 'खतरों के खिलाड़ी', फिल्मों में खुद किए जानलेवा स्टंट

Stars Perform Their Own Stunts: एनिमल में रणबीर कपूर ने खुद सारे स्टंट सीन किए हैं। लेकिन रणबीर कपूर अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं जिन्होंने फिल्मों में खुद ही एक्शन सीन किए हैं।

Stars Perform Stunts

image credit: social media

विज्ञापन

Stars Perform Their Own Stunts: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल दुनियाभर में बढ़िया कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने चार दिनों में करीब 242 करोड़ का कारोबार कर लिया है। पांचवें दिन फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन 300 करोड़ कमाने के लिए फिल्म को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस फिल्म में रणबीर कपूर का जबर्दस्त एक्शन सीन देखने को मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में रणबीर कपूर ने खुद सारे स्टंट सीन किए हैं। लेकिन रणबीर कपूर अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं जिन्होंने फिल्मों में खुद ही एक्शन सीन (Stars Perform Their Own Stunts) किए हैं। बल्कि रणबीर से पहले की ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने फिल्मों में जानलेवा स्टंट सीन खुद किए हैं।

अक्षय कुमार

विज्ञापन

अक्षय बॉलीवुड के उन स्टार्स में शुमार हैं, जो अपनी फिटनेस और टाइट रूटीन के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं और ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। फिल्मों में अक्षय अपने स्टंट खुद करना पसंद करते हैं। सूर्यवंशी में बाइक से हेलीकॉप्टर वाला एक्शन सीन अक्षय ने खुद किया था। टीवी शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करने के दौरान भी अक्षय लाइव स्टंट खुद परफॉर्म करते थे।

ऋतिक रोशन

विज्ञापन

ऋतिक रोशन अपने डांस की वजह से अक्सर चर्चा बटोरते हैं। उनकी टोन्ड और फ्लेक्सिबल बॉडी फैंस को हमेशा इम्प्रेस करती है। वार और बैंग बैंग जैसी एक्शन फिल्मों में एक्टर ने अपने स्टंट सीन खुद परफॉर्म किए थे। बैंग बैंग के एक सीन की वजह से तो उनके सिर में गंभीर चोट भी लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी तक करवानी पड़ गई थी।

विज्ञापन

अजय देवगन

अजय देवगन ने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में सारे स्टंट खुद किए थे। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में खुद ही एक्शन सीन किए हैं। दरअसल अजय देवगन स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं और उनको खुद भी स्टंट करना बेहद पसंद है।

विज्ञापन

शाहरुख खान

विज्ञापन

शाहरुख खान को रोमांस किंग कहा जाता है। शाहरुख ने फिल्म हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, रईस जैसी फिल्मों से अपनी लवर बॉय वाली इमेज को तोड़ा। फिल्मों में शाहरुख के हमेशा कुछ नया ट्राय करने की कोशिश करते हैं। शाहरुख को जब भी मौका मिलता है वो अपने स्टंट खुद से करते हैं।

https://www.instagram.com/p/CtnlUf7I2RL/

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ अपने डांस और एक्शन के लिए पॉपुलर हैं। उन्होंने एक एक्शन हीरो के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्हें नए-नए स्टंट करना काफी पसंद हैं। बागी 2 में उनके स्टंट ने लाइमलाइट लूटी और फैंस को काफी इम्प्रेस किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ