Game Changer ने रिलीज से पहले की मोटी कमाई, Pushpa 2 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे राम चरण?

Game Changer Advance Booking: साल के आखिरी महीने में अल्लू अर्जुन की पुष्पा का जलवा देखने को मिल रहा है। अगले साल 2025 में राम चरण अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ लेकर आ रहे हैं, जिसने रिलीज से पहले मोटी कमाई करनी शुरू कर दी है।

ram charan game changer earn 85 lakh on usa advance booking amid pushpa 2 blast

Ram Charan Game Changer Advance Booking. File Photo

विज्ञापन

Game Changer Advance Booking: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इस वक्त सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और कई पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। खैर अब समय आ गया है कि पुष्पा 2 से हटकर दूसरी बड़ी फिल्म पर फोकस किया जाए। अगले साल 2025 में साउथ के एक और सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ लेकर आ रहे हैं, जो लंबे वक्त से चर्चा में रही है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज हो रही है लेकिन इससे पहले ही फिल्म ने मोटी कमाई करनी शुरू कर दी है। इसे देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि शायद राम चरण बॉक्स ऑफिस का गेम चेंज कर सकते हैं।

अमेरिका में शुरू हुई एडवांस बुकिंग

जाहिर है कि एसएस राजामौली की फिल्म RRR की सफलता के बाद राम चरण की पहली सोलो फिल्म ‘गेम चेंजर’ होगी। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने राम चरण की ‘गेम चेंजर’ को रिलीज से पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका में बिक्री के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

अमेरिका में एडवांस बुकिंग में ‘गेम चेंजर’ ने 65% से ऊपर छलांग लगा दी है और अब तक 3500 से अधिक टिकट बेच दिए हैं। इसी के साथ राम चरण की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 85 लाख रुपये की कमाई कर ली है।

विज्ञापन

स्क्रीन संख्या और शो में उछाल

बता दें कि फिल्म ‘गेम चेंजर’ की यह कमाई मंगलवार तक की है। फिल्म ने सिर्फ अधिक टिकटों की बिक्री नहीं की है, बल्कि इसकी स्क्रीन की संख्या और शो की संख्या में भी उछाल देखा गया है।

विज्ञापन

हालांकि प्री-सेल्स में राम चरण की ‘गेम चेंजर’ अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से अभी पीछे चल रही है लेकिन फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है। ऐसे में रिलीज की तारीख नजदीक आने तक फिल्म को ज्यादा स्क्रीन और शो मिलने की पूरी उम्मीद है।

पुष्पा 2 को तोड़ पाएगी रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 953 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राम चरण अपनी सोलो फिल्म से क्या अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे। बता दें कि राम चरण की ‘गेम चेंजर’ को एस शंकर ने डायरेक्ट किया है। कमल हासन की ‘इंडियन 2’ की असफलता के बाद शंकर की यह दूसरी फिल्म होगी जिसमें राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी लीड रोल में होंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ