Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Rakhi Sawant: राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी FIR

Rakhi Sawant: राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राखी सावंत के खिलाफ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने मामला दर्ज कराया था, इसी मामले में राखी सावंत को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने वाली थीं, जिसमें वह अपने पति आदिल […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Jan 19, 2023 15:47
rakhi-sawant

Rakhi Sawant: राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राखी सावंत के खिलाफ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने मामला दर्ज कराया था, इसी मामले में राखी सावंत को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी 19 जनवरी को दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने वाली थीं, जिसमें वह अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप कर रही हैं। लेकिन, उसी दिन उन्हें अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---

शर्लिन चोपड़ा ने दी ट्विटर पर जानकारी

राखी सावंत (Rakhi Sawant) को हिरासत में लिए जाने की जानकारी शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया, “अंबोली पुलिस ने FIR संख्या 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था”

और पढ़िएनशे में धुत कार सवार ने दिल्ली महिला आयोग की चीफ से की छेड़खानी, 10-15 मीटर तक घसीटा

---विज्ञापन---

और पढ़िएइंश्योरेंस के 7 करोड़ रुपए के लिए हत्या की, फिर खुद की मौत की खबर भी फैलाई… जानें सरकारी अफसर की पूरी करतूत

राखी ने की थी शर्लिन की खिंचाई

बता दें कि पिछले साल राखी सावंत ने #MeToo आरोपी साजिद खान के खिलाफ अपने बयान के लिए शर्लिन चोपड़ा की जमकर खिंचाई की थी। 29 अक्टूबर को साजिद खान के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने के बाद, शर्लिन ने मीडिया से बात की थी।

इसके बाद राखी सावंत ने साजिद का बचाव किया था और उसने शर्लिन को उनके बयान के लिए फटकार लगाई थी। पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा कि पुलिस जानती है कि किस शिकायत में दम है और किसमें नहीं। बाद में शर्लिन ने राखी के खिलाफ कथित मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

और पढ़िएदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 19, 2023 01:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.