'रणवीर अलाहाबादिया ने 8 बार पूछा अश्लील सवाल…', India's Got Latent विवाद पर समय रैना का खुलासा

Samay Raina on India’s Got Latent Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में एक नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में समय ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए रणवीर अलाहाबादिया के विवाद पर खुलकर बातें कीं और कईं खुलासे भी किए.

Samay Raina on India's Got Latent Controversy

समय रैना ने रणवीर अलाहाबादिया की खोली पोल

Samay Raina on India’s Got Latent Controversy: स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. समय ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ के नाम से एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में कॉमेडियन ने अपनी लाइफ से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बातें कीं. वहीं रणवीर अलाहबादिया वाले विवादित बयान पर भी समय ने बातचीत की. अब समय ने इस घटना के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि रणवीर अलाहाबादिया ने ये सवाल 8 बार पूछा था. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

समय रैना ने किया खुलासा

समय रैना ने अपने वीडियो में कहा कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जब रणवीर अलाहाबादिया वाले विवादित बयान पर कॉन्ट्रोवर्सी हुई तो लोगों ने मुझसे कहा कि तुमने वो सवाल अपनी वीडियो से हटाया क्यों नहीं था. समय ने कहा कि मैं तुम्हें मां कसम सच बताता हूं कि इस एपिसोड में रणवीर ने ये सवाल 8 बार पूछा था. इसके अलावा भी उसने और भी बहुत से ऐसे विवादित सवाल पूछे थे जिन्हें हमने हटा दिया था.

विज्ञापन

क्या बोले समय रैना?

समय ने आगे कहा कि जब मैंने एडिट देखा था तो मेरे मुंह से खुद ही निकला था कि ये क्या बना दिया है, ये तो बहुत गंदा हो गया. हमने सारे सवाल हटा दिए थे लेकिन एक रख लिया था. लेकिन इसी सवाल पर विवाद हो गया और बाकी तो आप सभी जानते ही हैं. समय ने आगे ये भी कहा कि हमने तो अपनी तरफ से 99% कीटाणू मार दिए थे लेकिन वो 1% रह गया था, जिस पर विवाद हुआ.

विज्ञापन

2025 में हुआ था विवाद

बता दें समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में 2025 में यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया गेस्ट बनकर आए थे और उन्होंने माता-पिता के संबंध के बारे में सवाल किया था. जिस पर विवाद इतना गहरा गया था कि शो बंद कर दिया गया था. समय रैना और रणवीर अलाहाबादिया के साथ-साथ शो के बाकी गेस्ट अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी पर भी एफआईआर हुई थी. वहीं इसके बाद सोशल मीडिया पर भी सभी को काफी ट्रोल किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ